Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

भारत व अफगानिस्तान के बीच सदियों पुराने संबंध : महेश शर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2017

Last updated on: Nov 29, 2017, 00:00 IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच साझा मूल्यों का जिक्र करते हुए संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। शर्मा ने कहा, "काबुल में चार गुरुद्वारे और दो मंदिर अफगानिस्तान के सहिष्णु और विविध समाज को दर्शाते हैं।"संस्कृति मंत्री ने कहा, "संगीत, कला, वास्तुकला, भाषा और व्यंजनों के क्षेत्र में गहरे संबंध दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्री के एक महत्वपूर्ण बंधन का निर्माण करते हैं।"शर्मा अफगानिस्तान की सरकार एवं दूतावास और भारत सरकार एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित तीन दिवसीय भारत-अफगान सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।इस मौके पर अफगानिस्तान के संस्कृति एवं सूचना मंत्री एम. रसूल बावरी भी मौजूद थे।शर्मा ने कहा कि अफगान शास्त्रीय संगीत के उस्तादों जैसे 'उस्ताद साराहंग ने पटियाला घराने में प्रशिक्षण लिया, वहीं बॉलीवुड का लोकप्रिय भारतीय संगीत अफगानिस्तान के घरों में सुने जाता है।"महेश शर्मा ने कहा, "अफगानिस्तान का केंद्रीय बामयान प्रांत हमारे साझा बौद्ध विरासत का एक प्रतीक है। गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर की रचना 'काबुलीवाला' ने भारतीयों को ईमानदार और बड़े दिल वाले अफगानों के साथ जोड़ा है।"यह एक अनूठा महोत्सव है जो कला, हस्तशिल्प, नृत्य, संगीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच समानताएं सामने लाएगा।

 

Tags: Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD