Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

पंजाब विधानसभा ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया, विजय सांपला ने किया सभी विधायकों का धन्यवाद

केंद्र से मिलकर तुरंत इसकी नोटिफिकेशन करवाउंगा : विजय सांपला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Nov 2017

Last updated on: Nov 28, 2017, 00:00 IST

लंबे समय से आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज एयरपोर्ट रखने की जालंधरवासियों, दोआबा वासियों, पंजाबी दलित भाईचारे तथा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला की मांग को मानते हुए आज पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एक कदम आगे बढ़ाया।सांपला ने इसका स्वागत करते हुए सभी विधायकों का धन्यवाद किया और कहा कि एयरपोर्ट को कोई विशेष नाम देने के लिए संबंधित राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित किया जाना जरूरी होता है, जो कि आज पूरा हो गया। सांपला ने कहा कि जैसे ही पंजाब सरकार का यह प्रस्ताव लिखित रूप में केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय के पास पहुंचेगा, वह केंद्रीय उड्डयन मंत्री से बात कर तुरंत इसकी नोटिफिकेशन करवाएंगे।गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला लगभग 3 वर्षों से लगातार आदमपुर डिफेंस एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों की सुविधा के लिए प्रयास कर रहे थे, जिस कारण से 16 दिसंबर 2016 को वित्त मंत्री अरूण जेटली व सिविल एविशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व स्वयं सांपला की मौजूदगी में नींव पत्थर रखा। अब सिविल एयरपोर्ट टर्मीनल बनकर तैयार है और किसी समय भी उड़ाने शुरू हो सकती हैं। 

 

Tags: Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD