Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा झूठे सपनों से जनता को बहकाने में माहिर : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Nov 2017

Last updated on: Nov 25, 2017, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव पहले चरण में जनता का भाजपा के प्रति आक्रोश और सपा के प्रति रुझान स्पष्टतया दिखाई पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे सपनों से जनता को बहकाने में माहिर है। नगर निकाय के दूसरे चरण का मतदान 26 नवम्बर को होना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने शनिवार को कहा, "मतदाताओं में भाजपा के प्रति नाराजगी साफ दिख रही है। इसकी ठोस वजहें हैं। भाजपा ने वादा खिलाफी के नए रिकार्ड बना लिए हैं। झूठे सपनों से जनता को बहकाने की कला में वे पारंगत हैं, किंतु जनता भी अब जान गई है कि भाजपा का काम विकास करना नहीं, विकास के कामों में अवरोध खड़ा करना है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यो के विरुद्ध दुष्प्रचार करना और उनके कामों पर अपनी दावेदारी दिखाना उनकी फितरत में है।"अखिलेश ने कहा, "नगर निकाय चुनाव को अपने मनमाफिक प्रभावित करने के लिए सत्तारूढ़ दल सत्ता का पूरी तरह दुरुपयोग करने में लगा है। जनता को डराया, धमकाया और आतंकित किया जा रहा है। 

समाज में विभेद पैदा करने वाली बातों का प्रचार किया जा रहा है। पूरी राज्य सरकार महीनों से प्रचार कार्य में लगी है। एक बात यह समझ में नहीं आती कि जब भाजपा नेतृत्व को अपने कामों के भरोसे चुनाव जीतने में संदेह नहीं है तो फिर मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी इतनी कसरत क्यों कर रहे हैं? चुनाव मैदान में योगीजी और उनके साथी मैराथन दौड़ क्यों लगा रहे हैं?"सपा अध्यक्ष ने कहा, "जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी कि वे प्रदेश की गरीबी, बीमारी, गंदगी, भुखमरी के खिलाफ योजनाएं बनाएंगे और शहरों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काम करेंगे। किंतु काम करने के बजाय भाजपा सरकार ने आठ महीनों में सिर्फ जनहित की समाजवादी सरकार की योजनाओं को बंद करने या फिर उनको अपनी बताकर उद्घाटन का उद्घाटन करने का ही काम किया है।"उन्होंने कहा, "समाजवादी सरकार ने बिजली, पानी, सड़क, सीवर और अन्य नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया है। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी वादे पूरे करने के साथ नगरों का सुंदरीकरण भी किया है। अब तो प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। महिलाएं, बच्चियां असुरक्षित हैं।"अखिलेश ने मतदाताओं से अपील की है कि यही मौका है जब मतदाता विकास विरोधी, विघटनकारी भाजपा को सबक सिखाएं। 

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD