Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने में लगेगा समय : राम माधव

राम माधव
राम माधव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Nov 2017

Last updated on: Nov 24, 2017, 00:00 IST

भाजपा ने राम माधव ने शुक्रवार को कहा कि उच्च शिक्षा में सुधार लाने में समय लगेगा क्योंकि आज के प्राध्यापक हाथी के जैसे हैं जो खुद को आसानी से बदल नहीं सकते हैं। 'विजन इंडिया-न्यू इंडिया' की थीम पर दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भारत की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाने में वक्त लगेगा क्योंकि इसमें कमी की जो बीमारी है वह लंबे समय तक रहेगी। उन्होंने कहा, "मैं प्राध्यापकों को जानता हूं जिनको मोबाइल फोन भी चलाना नहीं आता है।"प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए माधव ने कहा, " आपलोग हाथी जैसे हैं। हाथी घूम नहीं सकता आपलोगों को भी सही राह पर लाने के लिए प्रेरित करना होगा जैसे हाथी को अंकुश चुभोकर किया जाता है।" 

हालांकि उन्होंने कहा कि संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था को विफल नहीं कह सकते। राम माधव ने बेंगलुरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थानों (आईआईटीज) की कामयाबी की तारीफ की, जिन्हें हाल ही में ब्रिक्स देशों की क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में जगह दी गई है। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि लोगों को अब अपने संघर्ष के फलों का आनंद लेना चाहिए और मंत्रियों व राजनेताओं को अपना यह काम करने दें। लोगों ने हमेशा अपनी अधिकारों की बात की लेकिन अब हम उन्हें साझीदार बनाना चाहते हैं।"रोजगार की कमी को मुद्दा बनाकर आरोप लगाने वाले विपक्ष को जवाब देते हुए राम माधव ने कहा कि बेरोजगारी उतनी बड़ी नहीं है जितनी कि बतायी जा रही है। 'अन्यथा लोग सड़कों पर उतर आते' हालांकि वह इस बात से सहमत थे कि रोजगार के बाजार में 'तनाव' बना हुआ है। 

 

Tags: Ram Madhav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD