Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

अब मुलायम सिंह यादव ने छेड़ा राम-कृष्ण आलाप

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गाजियाबाद , 19 Nov 2017

Last updated on: Nov 19, 2017, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को इंदिरापुरम के वैशाली क्षेत्र में एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में भले ही भगवान श्रीराम के अनुयायी बहुत हैं, लेकिन श्रीकृष्ण के अनुयायी भी उनसे कम नहीं हैं। राम सिर्फ उत्तर भारत में ही पूजे जाते हैं, जबकि भगवान श्री कृष्ण को उत्तर से दक्षिण भारत तक पूजा जाता है। यादव युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे मुलायम ने कहा कि वह इटावा के सैफई में श्रीकृष्ण की 50 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होने जा रही है। मूर्ति के लिए सैफई महोत्सव समिति ने पैसा जुटाया है। इसी सिलसिले में उन्होंने भगवान राम और कृष्ण की चर्चा की। मुलायम ने कहा कि यहां तो परिचय सम्मेलन हो रहा है, वह तो ठीक है लेकिन यादव के साथ ही अन्य को भी सम्मान मिले, तो अच्छा है। सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं और बच्चों को मिलना चाहिए। यही नहीं, देश और समाज में सभी वर्ग का सम्मान होना चाहिए। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मूर्ति से जुड़े सवाल पर कहा था, "भगवान कृष्ण और भगवान राम हमारे भी हैं। दोनों भगवान विष्णु के ही अवतार हैं।" 

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD