Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अदालत का फैसला लोगों से मेरे रिश्ते कमजोर नहीं कर सकता : नवाज शरीफ

नवाज शरीफ
नवाज शरीफ
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 19 Nov 2017

Last updated on: Nov 19, 2017, 00:00 IST

भ्रष्टाचार के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद से हटाए गए नवाज शरीफ ने रविवार को कहा कि अदालत का कोई भी फैसला आम लोगों से उनके रिश्ते को कमजोर नहीं कर सकता। अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत में एबटाबाद में एक जनसभा में शरीफ ने अपने समर्थकों से कहा, "(बड़ी संख्या में) लोग यहां आए हैं और इनका समर्थन यह साबित करता है कि अदालत का कोई भी फैसला मुझे और लोगों को अलग नहीं कर सकता।"उन्होंने कहा, "लोगों ने ऐसा ही समर्थन 2013 के आम चुनाव में दिया था। अगर किसी को लगता है कि मुझे हरा दिया जाएगा, तो वह गलत हैं। मैं उनमें से नहीं हूं जिसे यहां हरा दिया जाए।"

रविवार की रैली के साथ पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने बीती 28 जुलाई को अपने एक ऐतिहासिक फैसले में पनामा पेपर मामले में नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य घोषित कर दिया था।शरीफ ने कहा कि उनके सत्ता संभालते ही उनके खिलाफ धरने शुरू हो गए लेकिन वह विकास के रास्ते पर चलते रहे।नवाज शरीफ ने कहा कि 'पनामा ड्रामा' पहले से रचा गया था। उन्होंने कहा, "अगर मैं तानाशाह होता तो मैं आपसे अलग होकर चला जाता, लेकिन मैंने वादा किया है कि मैं आपका साथ नहीं छोड़ूंगा और मुझे उम्मीद है कि यहां मौजूद लोग भी मेरा साथ नहीं छोड़ेंगे।"

 

Tags: Nawaz Sharif

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD