Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

शरद यादव ने जद-यू चिह्न् पर चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाए

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Nov 2017

Last updated on: Nov 18, 2017, 00:00 IST

वरिष्ठ समाजवादी नेता और राज्यसभा सांसद शरद यादव ने शनिवार को नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल-युनाइटेड गुट को 'तीर' चुनाव चिह्न् दिए जाने पर सवाल उठाए और इस निर्णय के खिलाफ कानूनी व लोकतांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़ने की बात कही। यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, "इस निर्णय से न्याय नहीं हुआ है। चुनाव आयोग का निर्णय, जिसने घर बनाया है उसे ही घर से बाहर करने के फैसले जैसा है। मेरे वकील इस मामले को देख रहे हैं और जल्द ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"वह चुनाव आयोग द्वारा 'तीर' निशान नीतीश की अगुवाई वाले धड़े को दिए जाने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। जद-यू के पूर्व अध्यक्ष यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्णय से 'लोकतंत्र बचाने की' लड़ाई में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।उन्होंने कहा, "हम इस निर्णय से निराश नहीं हैं। हम अंतिम परिणाम के बारे में जानते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अपनी लड़ाई रोक देनी चाहिए। पार्टी चिह्न् को लेकर हमारी लड़ाई कानूनी है लेकिन वास्तविक मुद्दा जिसके लिए हम लड़ रहे हैं, वह लोकतंत्र बचाने को लेकर है।"यादव ने कहा, "देश मुद्दों और सिद्धांतों पर चलता है। उनलोगों (नीतीश की अगुवाई वाले गुट) ने बिहार के 11 करोड़ लोगों के जनमत का अपमान किया है।

"उन्होंने कहा, "उनलोगों ने मुद्दों और सिद्धांतों के साथ समझौता किया है। हम अपनी लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखेंगे।"भविष्य में अपनी पार्टी बनाने की ओर इशारा करते हुए यादव ने कहा, "उन्होंने कांग्रेस के साथ चर्चा की है और उनके उम्मीदवार गुजरात विधानसभा चुनाव में 'ऑटो रिक्शा' चुनाव चिह्न् पर चुनाव लड़ सकते हैं।"उन्होंने कहा, "बातचीत पूरी हो गई है। कांग्रेस गुजरात में प्रेरक शक्ति(ड्राइविंग फोर्स) है और वह सीटों व उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।"यादव की अगुवाई वाला जद-यू गुट गुजरात में छोटूभाई वसावा के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए जाने और इस मामले के राज्यसभा के सभापति के पास लंबित रहने पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "जब आप लोकतंत्र के लिए लड़ते हो तो कठिनाइयां आती है लेकिन मैं किसी के समक्ष झुका नहीं हूं। आप मेरा बायोडाटा देख सकते हैं। मैंने अपना संपूर्ण जीवन राजनीति को दिया है लेकिन कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।"शरद यादव के करीबी माने जाने वाले जावेद रजा ने कहा कि वे लोग चुनाव आयोग के निर्णय को विस्तार से देख रहे हैं और वकीलों के साथ बातचीत करने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार करेंगे।उन्होंने कहा, "हमारे पास उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का भी विकल्प है।"

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD