Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेरे खिलाफ दुष्प्रचार करना भाजपा का एक मात्र उद्देश्य : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 09 Nov 2017

Last updated on: Nov 09, 2017, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से लें, क्योकि उत्तर प्रदेश का संदेश राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का एक मात्र उद्देश्य उनके खिलाफ प्रचार करना है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित नगर निकाय चुनाव से संबंधित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "दिल्ली की सरकार के चार वर्ष और उप्र की सरकार के आठ महीने बिना किसी उपलब्धि के बीत गए। भाजपा की क्या दिशा है यह भी तय नहीं है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यो का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का बस एक मात्र उद्देश्य समाजवादी सरकार के कार्यो को बर्बाद करना और अखिलेश यादव के विरुद्ध दुष्प्रचार करना है।"अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार के पांच वर्ष का हर पल विकास और जनहित के लिए समर्पित रहा है। कार्यकर्ता समाजवादी सरकार की पांच वर्ष की तमाम उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ और वार्ड का इंतजाम फूलप्रूफ तरीके से करें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भाजपा की आदत जनहित में काम करने की नहीं है। भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी और जीएसटी लागू करने के दुष्परिणाम देश को भोगने पड़ रहे हैं। किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, सभी बेहाल हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नियम है कि काम से जीवन बदलता है किंतु भाजपा की राज्य सरकार बसों और भवनों का रंग बदलना ही अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। कानून व्यवस्था चौपट है।"उन्होंने कहा, "निकाय चुनावों में बहुमत से जीत के लिए कार्यकर्ता हर मतदाता तक समाजवादी सरकार के कामों का ब्यौरा लेकर पहुंचे। हमारा काम बोलता है। हमें जरा भी आलस्य नहीं करना है। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर आज भी किसी को भरोसा नहीं है। उसमें साजिश की बू आती है। इसलिए चुनावों को लेकर एक-एक कार्यकर्ता को सतर्क रहना है।"

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD