Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नरेंद्र मोदी, शेख हसीना, ममता बनर्जी ने कोलकाता-खुलना मैत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 09 Nov 2017

Last updated on: Nov 09, 2017, 00:00 IST

भारत और बांग्लादेश ने अपने नजदीकी रिश्ते व संपर्क संबंधों को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को एक नई रेल लाइन कोलकाता व खुलना के बीच शुरू की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संयुक्त रूप से कोलकाता-खुलना के बीच चलने वाली बंधन एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीनों नेताओं ने रेल क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सहयोग के अंतर्गत कोलकाता स्टेशन पर मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए इंटरनेशनल पैसेंजर रेल टर्मिनल और कस्टम क्लीयरेंस सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।ढाका और चटगांव के बीच कनेक्टिविटी में तेजी लाने के लिए बांग्लादेश में तीस्ता और भैरव नदी पर रेलवे पुलों का भी उद्घाटन किया गया।इसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नई दिल्ली से और उनके बांग्लादेश के समकक्ष ए.एच. महमूद अली ढाका से शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत, बांग्लादेश के विकास में 'भरोसेमंद सहयोगी' बनने पर गर्व महसूस करता है और भारत द्वारा दिए 10 करोड़ डॉलर कर्ज से बने दो सेतु बांग्लादेश के रेल नेटवर्क को मजबूत करने में सहायक साबित होंगे। उन्होंने कहा कि विकास और संपर्क एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और भारत व बांग्लादेश, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के बीच दशकों पुराने संबंध हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार की शुरुआत का मकसद द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा, "नए इंटरनेशनल पैसेंजर टर्मिनस के उद्घाटन व नई ट्रेन सेवा की शुरुआत से यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।"प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खुश है कि 8 अरब डॉलर की रियायती वित्त वाली परियोजना पटरी पर है।पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंधों पर जोर देते हुए मोदी ने कहा, "मेरा हमेशा मानना है कि पड़ोसियों के साथ संबंध पड़ोसियों जैसे होने चाहिए। ताकि, जब कभी भी बातचीत की जरूरत हो बातचीत व मुलाकात हो और इन सभी के बीच प्रोटोकाल आड़े नहीं आने चाहिए।"उन्होंने कहा कि संपर्क का सबसे महत्वपूर्ण पहलू 'लोगों का लोगों से जुड़ना है।'वहीं, ढाका में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि इस उद्घाटन ने लंबे समय से संजोए सपने को पूरा किया है और यह बांग्लादेश और भारत के संबंधों का एक और प्रसन्नतापूर्ण क्षण है।उन्होंने कहा, "मुझे भी पूरा भरोसा है कि ये सेवाएं दोनों देशों की जनता के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और पर्यटन को बढ़ावा देंगी।"हसीना ने कहा कि बांग्लादेश और भारत माल परिवहन के लिए 1965 से पहले के रेल संपर्क को फिर से शुरू करने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, भारत और क्षेत्र के सभी पड़ोसियों के साथ मिलकर दक्षिण एशिया में शांति क्षेत्र की स्थापना के लिए काम करना चाहता है जहां सभी साथ में मिलकर रह सकें।कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "यह यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत बड़ा कदम है। 1965 तक यात्रियों को पहुंचाने वाली बारिसल एक्सप्रेस जब बंद हुई, तो यात्रियों को काफी असुविधा हुई। जब मैं रेल मंत्री थी तो बनगांव पेट्रापोल के जरिए हमने कुछ यात्री सेवाएं शुरू कीं। मैं आशा करती हूं कि दोनों देशों के बीच संबंध और गहरा होगा। बांग्लादेश दुनिया में भारत के सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है। हसीनाजी, मैं आपको बंगाल आने का न्योता दे रही हूं।"वातानुकूलित बंधन एक्सप्रेस हर गुरुवार को कोलकाता और खुलना दोनों जगह से चलेगी। यह 177 किलोमीटर की दूरी साढ़े चार घंटे में तय करेगी। यात्रियों के लिए यह ट्रेन 16 नवंबर से शुरू होगी। यह इस रूट पर चलने वाली बीते 52 सालों में पहली रेल सेवा होगी। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में रेल लाइन बंद कर दी गई थी।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन भारतीय समायुनसार सुबह 11 बजे कोलकाता से रवाना होकर साढ़े चार घंटे में खुलना पहुंचेगी।

 

Tags: Narendra Modi , Sheikh Hasina , Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD