Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

ईडी का नोटिस डराने की रणनीति : यासीन मलिक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Nov 2017

Last updated on: Nov 04, 2017, 00:00 IST

कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने शनिवार को उनके खिलाफ जारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 'कश्मीर में स्वतंत्रता सेनानियों को डराने' का प्रयास है। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मलिक ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "इस तरह के डराने के नोटिस से हमारी लड़ाई की प्रतिबद्धता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"मलिक ने कहा, "मैं मौत की कोठरी में प्रवेश करने के लिए तैयार हूं। हमारे रोल मॉडल शाहिद मकबूल भट्ट हैं। हमारे दिल से कोई भी आजादी के लिए प्यार को नहीं छीन सकता। भारतीय मीडिया भारतीय सेना के लिए जनसंपर्क (पीआर) का काम कर रही है और टीवी के एंकरों को स्टूडियो में (सैन्य) यूनिफॉर्म पहन लेना चाहिए।"केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को 2001 के विदेशी मुद्रा अनियमितता मामले में मलिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।मलिक ने कहा, "मुझे मीडिया से ईडी नोटिस की जानकारी मिली है। अबतक मुझे नोटिस नहीं मिला है।"उन्होंने कहा, "यह मामला 16 वर्ष पुराना है और उस समय का है जब हुर्रियत कांफ्रेंस एकजुट हुआ करती थी। मैं तब पूरी दुनिया और भारत में हुर्रियत का प्रतिनिधित्व करता था। यह वह समय था जब हुर्रियत ने चुनाव कराने के लिए समानांतर चुनाव आयोग की घोषणा की थी।"

मलिक ने कहा, "यह घोषणा तब की सरकार को हिला गई थी और हमें इसके होने वाले बुरे प्रभावों का अहसास था।"उन्होंने कहा, "विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत भेजे गए नोटिस से संबंधित मामला जम्मू न्यायालय में पहले से चल रहा है जिसमें मुझे जमानत मिली हुई है। जब एक जगह मामला चल रहा है तो दूसरे ट्रायल की क्या जरूरत है?"जम्मू एवं कश्मीर के लिए सरकार की तरफ से दिनेश्वर शर्मा को वार्ताकार नियुक्त किए जाने पर उन्होंने कहा, "सरकार ने वार्ताकार नियुक्त किया है, लेकिन सरकार का इरादा स्पष्ट नहीं है। भारत सरकार क्या चाहती है? वे हमारे लोगों को आतंकित करने और अलगाववादियों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। "उन्होंने कहा कि जब पीडीपी सत्ता से बाहर थी तो वे सभी आतंकवादियों के अंत्येष्टि में आंसू बहाया करती थी। और, जब वह सत्ता में आ गई तो आप लोग देख सकते हैं कि वे कैसे पेलेट गन चलाते हैं।मलिक ने कहा, "कल (शुक्रवार को) महबूबा मुफ्ती ने कहा था कि वार्ताकार के आने के बाद अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को पीछे हटना चाहिए।"उन्होंने कहा, "मेरे पास एक पुराना मिट्टी का घर (मड हाउस) है और अगर कोई यह साबित कर दे कि मेरे पास इसके अलावा कुछ और है तो मैं सक्रिय राजनीति छोड़ दूंगा।"

 

Tags: Yasin Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD