Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी सरकार ने 3 वर्षो में उद्योग के लिए अच्छा माहौल बनाया : महेंद्र नाथ पांडेय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 01 Nov 2017

Last updated on: Nov 01, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए बुधवार को कहा कि विगत तीन वर्षो में देश में कारोबार का वातावरण तैयार किया गया जो आर्थिक महाशक्ति की ओर सधे कदमों से बढ़ते देश की सशक्त शुरुआत है। पांडेय ने वर्ल्ड बैंक की ओर से जारी की गई सूची का जिक्र करते हुए कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' रैकिंग में 30 पायदान की उछाल केंद्र सरकार की आर्थिक सुधार नीति का नतीजा है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि यह लालफीताशाही, भ्रष्टाचार, लेटलतीफी से देश को मुक्त कर व्यापार और व्यापारी अनुकूल बनाने का परिणाम है।उन्होंने कहा, "पहले बिजनेस शुरू करने में एड़ी चोटी की मशक्कत करनी पड़ती थी तो अब प्रक्रिया आसान हुई है। परमिट की प्रक्रिया और समय में कमी आई है। कारोबार के लिए कर्ज हासिल करना आसान हुआ है। छोटे शेयर धारकों के हितों में अहम कदम उठाए गए हैं। कर अदायगी आसान बनाने की दिशा में सशक्त प्रयास हुए तथा विदेशों में कारोबार करना अब पहले से आसान हुआ है।"प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही उप्र में भी योगी सरकार द्वारा उद्यमियों के वाणिज्यिक विवादों को निपटाने के लिए प्रदेश में 13 वाणिज्यिक अदालतों के निर्माण की पहल प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को और बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने कहा, "मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि सभी राज्य खुद को कारोबारी हब बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने विश्व बैंक की रैंकिंग में 50वें स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य रखा है, जिससे स्पष्ट है कि मोदी के नेतृत्व में देश कारोबार करने के लिए सबसे सहज, सरल और सुविधाओं से परिपूर्ण होगा।"

 

Tags: Mahendra Nath Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD