Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

परमाणु समझौता ईरान को मिसाइल बनाने से नहीं रोकता : हसन रूहानी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेहरान , 30 Oct 2017

Last updated on: Oct 30, 2017, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान ने मिसाइलें बनाना बंद नहीं किया है और न ही ऐसा करने की उसकी कोई मंशा है। लॉस एंजेलिस टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने ईरान द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें बनाने के लिए उस पर नए प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को मंजूरी दी जिसके तीन दिन बाद रूहानी ने रविवार को यह बयान दिया।रूहानी ने टेलीविजन पर अपने देशव्यापी संबोधन में कहा कि कोई भी अंतर्राष्ट्रीय समझौता हमें इस तरह के गैर परमाणु हथियारों का विकास करने से नहीं रोकता। ईरान के पास खुद की रक्षा करने के लिए मिसाइलें बनाना का अधिकार है।ईरान स्टूडेंट्स न्यूज एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए रूहानी के बयान के अनुवाद के मुताबिक, रूहानी ने कहा, "हम खुद की रक्षा, हमारी क्षेत्रीय अखंडता और देश की सुरक्षा के लिए किसी भी तरह के हथियार का निर्माण, उत्पादन और भंडारण करेंगे। हम इसमे हिचकेंगे नहीं।"रूहानी ने अपने संबोधन में कई बार अमेरिका पर निशाना साधते हुए परमाणु समझौते पर उसकी 'अस्थिर प्रतिबद्धता' का उल्लेख किया।पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के शासनकाल में हुए इस समझौते की अमेरिका के राष्ट्रति डोनाल्ड ट्रंप आलोचना करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि ईरान समझौते पर समुचित रूप से पालन कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अभी तक इस समझौते से अमेरिका को अलग नहीं किया है।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD