पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.अल्फोन्स दिल्ली के अपोलो अस्पताल में शनिवार को स्विस पर्यटक युगल क्वेन्टिन जेरिमी क्लार्क और मैरी ड्रोस से मुलाकात की।पर्यटन राज्य मंत्री अल्फोन्स नई दिल्ली में अपोलो अस्पताल में घायल स्विस पर्यटक युगल क्वेन्टिन जेरिमी क्लार्क और मैरी ड्रोम से मिलने गए।मंत्री ने घायल पर्यटक के उपचार के बारे में अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों से विचार-विमर्श भी किया। दोनों पर्यटकों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे अस्पताल द्वारा किए जा रहे उपचार से संतुष्ट हैं।