Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नितिन गडकरी ने पर्यटन पर्व के समापन समारोह का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Oct 2017

Last updated on: Oct 24, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में राजपथ लॉन में चल रहे पर्यटन पर्व के समापन समारोह का दौरा किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अलफोंस भी उपस्थित थे। पर्यटन मंत्रालय केन्‍द्र सरकार के कई मंत्रालयों, राज्‍य सरकारों और कई साझेदारों के साथ मिलकर देशभर में पांच अक्‍तूबर 2017 से 25 अक्‍तूबर, 2017 के बीच पर्यटन पर्व का आयोजन कर रहा है।इस अवसर अपने संबोधन में श्री नितिन गडकरी ने कहा कि कई मंत्रालयों, राज्‍य सरकारों और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यटन पर्व बेहद अनूठा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पर्यटन पर्व को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकारों से बेहद उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है जिससे कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।समापन समारोह के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कल दोपहर में भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।कल पर्यटन पर्व का औपचारिक समापन समारोह होगा जिसमें केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामले मंत्री अरुण जेटली मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अलफोंस भी उपस्थित रहेंगे।21 दिवसीय पर्यटन पर्व का समापन समारोह का नई दिल्ली में राजपथ लॉन में 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आयोजन हो रहा है। समारोह स्थल आम जन के लिए दोपहर 12 बजे से लेकर रात 10 के बीच खुला है। लोग समारोह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, हस्तशिल्प उत्पादों और कई तरह के व्यंजनों का आनन्द ले रहे हैं।

 

Tags: Nitin Gadkari , KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD