Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Oct 2017

Last updated on: Oct 23, 2017, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां कहा कि आज देश पर हुकूमत करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में हुकूमत करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ एक हिंदू धर्म से जुड़े धार्मिक स्थानों पर जाकर एक धर्म का प्रचार कर रहे हैं, जबकि भारत में सभी धर्म के लोगों का निवास है। उन्होंने कहा कि भाजपा से और क्या उम्मीद की जा सकती है।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा, "हमने देश का सबसे अच्छा एक्सप्रेस वे बनवाया, लेकिन हमें राष्ट्रवादी नहीं कहा जाता है।"अखिलेश ने कहा, "नौजवानों के बिना नया भारत नहीं बन सकता। नौजवानों को अब बाहर निकलना ही पड़ेगा। यही नौजवानों की ऊर्जा से पार्टी मजबूत होगी। चुनाव से पूर्व एक बार लखनऊ के एक बड़े मैदान में आप सबको एकत्र होकर फिरकापरस्त ताकतों को यह बताना होगा कि समाजवादियों की कितनी भारी संख्या है।" योगी सरकार पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि गुजरात में पिछले 10-12 सालों से मेट्रो बन रही है, लेकिन अभी तक बन नहीं पाई है। दूसरी ओर उप्र की वर्तमान सरकार ने 'कुछ ही दिनों में' मेट्रो चला दी।लखनऊ मेट्रो का काम समाजवादी सरकार के समय में शुरू हुआ था।ताजमहल विषय पर अखिलेश ने कहा, "मैंने बतौर मुख्यमंत्री ताजमहल को बारीकी से देखा था। मैं यह कह सकता हूं कि उसका आर्किटेक्ट तारीफ के योग्य है। मैंने डिंपल (पत्नी) के साथ बेंच का उद्घाटन किया था और फोटो खिंचवाई थी। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताजमहल में जो फोटो खिंचेगी, उसे देखूंगा।"पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, "सपा गुजरात में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देगी।"चुनाव प्रचार के सवाल पर अखिलेश ने कहा, "हम गुजरात चुनाव में अपने उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। भाजपा को हराने के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे।"इससे पूर्व अखिलेश से सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय व अन्य डिग्री कॉलेज में जीते समाजवादी छात्र सभा के नेताओं का परिचय कराया। छात्रों का परिचय सपा के प्रदेश कार्यालय सचिव अरविंद सिंह एमएलसी ने कराया। अखिलेश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में बड़ी जीत के लिए समाजवादी छात्र सभा को बधाई दी।

Akhilesh Yadav

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD