Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

अर्थव्यवस्था मजबूत और सही दिशा में : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दाहेज (गुजरात) , 22 Oct 2017

Last updated on: Oct 22, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी सिद्धांत मजबूत हैं और अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने भावनगर के घोघा और दक्षिण गुजरात के बीच फेरी सेवा को समर्पित करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बातें कही। मोदी ने कहा कि सख्त पहल के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था सही पथ और सही दिशा में जा रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार 30,000 करोड़ डॉलर से बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।मोदी ने कहा कि कई अर्थशास्त्री भी कह रहे हैं कि देश की अर्थव्यवस्था के बुनियादी सिद्धांत काफी मजबूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। मोदी ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर ने परिवहन को निर्बाध बना दिया है, जिससे हजारों करोड़ों रुपये की बचत हुई है। अब ट्रकों को टैक्स बूथों पर रुकना नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "जहां एक ट्रक को पहुंचने में पहले पांच दिन लगते थे अब उसे तीन दिन लग रहे हैं। जिससे बहुत सारे धन की बचत तो हो ही रही है, ईंधन की भी बचत हो रही है और पैसा भ्रष्ट हाथों में जाने से बच रहा है। तो बताइए कि क्या जो पुरानी प्रक्रिया के तहत लाभ उठा रहे थे वे मोदी से नाराज होंगे या नहीं?"प्रधानमंत्री ने फिर से व्यापार और व्यापारिक समुदाय को संतुष्ट करने का प्रयास किया और कहा कि सरकार की उनके व्यवसाय के पूर्वव्यापी निरीक्षण या लेखापरीक्षा में कोई दिलचस्पी नहीं है।उन्होंने कहा, "वह क्षेत्र जो ईमानदारी के साथ मुख्यधारा में आ रहे हैं, मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी अधिकारी को उन्हें परेशान करने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD