Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन मंत्री ने 16 सितम्‍बर से 02 अक्‍तूबर, 2017 के दौरान मनाए गये स्‍वच्‍छता पखवाड़े की जानकारी मीडिया को दी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2017

Last updated on: Oct 04, 2017, 00:00 IST

पर्यटन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) अल्‍फोंस कन्‍ननथनम ने कहा है कि पर्यटन मंत्रालय ने 16 सितम्‍बर से 02 अक्‍तूबर, 2017 के दौरान अपने कार्यालयों/शिक्षण संस्‍थानों/प्रमुख पर्यटन स्‍थलों आदि में विभिन्‍न स्‍वच्‍छता क्रियाकलाप/कार्यक्रम आयोजित करके स्‍वच्‍छता पखवाड़ा मनाया। पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत सभी शिक्षण संस्‍थानों ने स्‍वच्‍छता बनाये रखने के लिए कम से कम एक पर्यटन स्‍थल को गोद लिया। आज यहां एक संवाददाता सम्‍मेलन में उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्र का आह्वान किया कि वह स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान की शुरूआत करे, जो स्‍वच्‍छता पखवाड़े के साथ ही देश के विभिन्‍न पर्यटक/तीर्थ स्‍थलों पर स्‍वच्‍छता अभियान के रूप में आयोजित किया गया। ये अभियान देश भर के 80 से अधिक स्‍थानों पर आयोजित किया गया, जिसकी शुरूआत 15 सितम्‍बर, 2017 को जुहू समुद्र तट से हुई। इसके अलावा प्रमुख सफाई क्रियाकलाप, शपथ लेने, जागरूकता गतिविधियां, निबंध प्रतियोगिता और नुक्‍कड़ नाटक आदि जैसे कार्यक्रम आयोजित किये गये। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उन्‍होंने स्‍वयं 17 सितम्‍बर को इंडिया गेट पर, 27 सितम्‍बर को  विश्‍व पर्यटन दिवस पर जनपथ मार्केट और 30 सितम्‍बर को स्मिथ गांव, शिलांग, मेघालय में विभिन्‍न स्‍वच्‍छता क्रियाकलापों में भाग लिया। पर्यटन मंत्रालय के अधिकारी और इंस्‍टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के छात्र इस अवसर पर मौजूद थे। विभिन्‍न स्‍थानों पर मंत्री महोदय के स्‍वच्‍छता क्रियाकलापों की तरफ आगंतुकों के अलावा दुकानदारों का ध्‍यान भी गया और इससे जनता के बीच उन स्‍थानों को स्‍वच्‍छ बनाये रखने का महत्‍वपूर्ण संदेश भी पहुंचा। 

श्री अल्‍फोंस ने आगंतुकों और दुकानदारों से बातचीत की और सभी से आग्रह किया कि वे देश को स्‍वच्‍छ और सुन्‍दर बनाने में योगदान दें। उन्‍होंने इन स्‍थानों पर सभी भागीदारों को स्‍वच्‍छता की शपथ दिलाई।जुहू समुद्र तट पर फिल्‍म अभिनेता रवि किशन, तमिल फिल्‍म अभिनेता सरत कुमार, रेत पर चिᚅत्रकारी करने वाले सुदर्शन पटनायक, तमिल फिल्‍म उद्योग के अभिनेता और निदेशक श्री रामकिशनन, असम के मुख्‍यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, फिल्‍म साउंड डिजाइनर रैसूल पूकुट्टी, शिक्षा रत्‍न  पुरस्‍कार विजेता प्रो. अमिता दत्‍त, राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता असमी लोकगीत संगीतकार श्री प्रभात गोस्‍वामी, फिल्‍म और टेलिविजन अभिनेता अनुपम श्‍याम, तमिल सिने निदेशक और अभिनेता श्री एस.वी. शेखर, चेन्‍नई के महापौर श्री साइदाई सा दुरईसामी, कॉस्‍ट्यूम डिजाइनर श्री सौरभ कांत श्रीवास्‍तव, पदमश्री श्री भातचन्‍द्र डी. मोंधे, तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ. आर. नटराज, असमी अभिनेता सुश्री सागरिका गोस्‍वामी, श्री कोपिल बोरा, इन्‍टैक की अध्‍यक्ष सुश्री शीला बोरा, पर्वतारोही श्री तापी मारा, फिल्‍म अभिनेत्री सुश्री अमला अक्‍कीनेनी, कुछ ऐसी हस्तियां थी, जिन्‍होंने पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित अभियान में हिस्‍सा लिया।

पर्यटन मंत्री ने मीडिया को बताया कि संस्‍कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण के सहयोग से धरोहर स्‍थलों को विकसित किया जा रहा है और पर्यटकों के अनुकूल बनाया जा रहा है, ताकि इन स्‍थलों की पर्यटन की संभावना और सांस्‍कृतिक महत्‍व बढ़ सके। इसी के अनुरूप 27 सितम्‍बर, 2017 को विश्‍व पर्यटन दिवस के अवसर पर ‘‘एक धरोहर गोद लो’’ की शुरूआत की गई, जिसका उद्देश्‍य हमारी धरोहरों की जिम्‍मेदारी लेने के लिए उद्योग और अन्‍य साझेदारों को प्रोत्‍साहित करना और सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक धरोहर स्‍थलों के संरक्षण त‍था विकास के जरिये पर्यटन को निरंतर बनाये रखना है। परियोजना में विशेष रूप से प्रमुख सुविधायें प्रदान करने पर जोर दिया गया है, जिसमें स्‍वच्‍छता, जनसुविधाएं, पीने का पानी, पर्यटकों की आसान पहुंच, निर्देशक संकेतक आदि तथा अत्‍याधुनिक सुविधाएं जैसे कैफेटेरिया, निगरानी प्रणाली, पर्यटन सुविधा केन्‍द्र और धरोहर स्‍थलों और स्‍मारकों के आसपास रोशनी की व्‍यवस्‍था शामिल है।विश्‍व पर्यटन दिवस के दौरान ‘स्‍वच्‍छता’ पर एक फिल्‍म का शुभारंभ किया गया। वेलनकन्‍नी चर्च, चेन्‍नई में क्षेत्रीय निदेशक, दक्षिण द्वारा हाथ में लिये गये स्‍वच्‍छता अभियान को पेयजल मंत्रालय ने पुरस्‍कार के लिए स्‍वीकृति दी।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD