Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

नई पार्टी नहीं बनाऊंगा, अखिलेश कभी सफल नहीं होंगे : मुलायम सिंह यादव

मुलायम सिंह यादव
मुलायम सिंह यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 25 Sep 2017

Last updated on: Sep 25, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को साफ किया कि वह कोई नई पार्टी बनाने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अखिलेश से नाराजगी जताते हुए कहा कि जो बेटा अपने बाप का नहीं हुआ वह जीवन में कभी सफल नहीं हो सकता क्योंकि उसने अपने बाप को ही धोखा दिया है। राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट में संवाददाता सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव ने यह बात कही। मुलायम ने कहा, "अखिलेश मेरे बेटे हैं। उन्हें हमारा आशीर्वाद है, लेकिन मैं उनके निर्णयों से सहमत नहीं हूं।"मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि तीन महीने का समय दे दीजिए, उसके बाद आप अध्यक्ष हो जाइएगा। लेकिन, वह अपनी बात पर नहीं टिके। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी कामयाब नहीं हो सकता। उसने बाप को ही धोखा दिया।मुलायम से पूछा गया कि वह अखिलेश या शिवपाल में से किसके साथ हैं, जवाब में उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं।संवाददाता सम्मेलन में शिवपाल यादव के नहीं पहुंचने पर मुलायम ने कहा शिवपाल किसी काम से इटावा में हैं। इसीलिए वह नहीं आ पाए। 

आगरा में होने वाले सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर मुलायम सिंह ने साफ कर दिया कि वह आगरा नहीं जाएंगे।मुलायम से जब यह कहा गया कि अखिलेश ने कहा है कि डिंपल यादव अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि डिंपल चुनाव लड़ें या नहीं, इससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है। मुलायम ने मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा, "मेरे कार्यकाल में पर्याप्त बिजली आपूर्ति होती थी। आज लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं। किसानों का एक लाख का कर्ज माफ होना चाहिए था। कर्ज माफी में किसानों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षामित्रों के साथ भी ठीक नहीं हुआ।"

 

Tags: MULAYAM YADAV

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD