Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विधानसभा चुनाव-2017 के लिये निर्वाचन आयोग ने शुरू की नई आईटी एप्पस

Listen to this article

5 Dariya News

शिमला , 25 Sep 2017

Last updated on: Sep 25, 2017, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2017 के विभिन्न कार्यकलापों में पारदर्शिता, उपलब्धता, समन्वय तथा बेहतर प्रबन्धन सुनिश्चित बनाने के लिये राज्य निर्वाचन विभाग ने कई नई आईटी  एप्पस का एक सैट तैयार किया है, जिसका सदुपयोग आगामी चुनाव में किया जाएगा।भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री अचल कुमार जोति ने आज शिमला में आयोग के  अन्य सदस्यों के साथ इन एप्पस का शुभारंभ किया। इनमें ‘हिमाचल निर्वाचन एटलस’ मतदान केन्द्रों की स्थिति, मतदान केन्द्रों का पूर्ण ब्यौरा, केन्द्र तक पहुंचने के मार्ग तथा क्षेत्र की अन्य  महत्वपूर्ण विशेषताओं सहित राज्य के महत्वपूर्ण भौगोलिक स्थलों की जानकारी उपलब्ध करवाएगी। इन जानकारियों के संबंध में किसी भी स्तर पर एप्प का इस्तेमाल किया जा सकता है और  जवाब तुरन्त मिल जाएगा।दूसरी एप्प ‘हिमाचल चुनाव प्रबंधन प्रणाली’ का प्रयोग राज्य में चुनाव प्रबंधों के लिये किया जाएगा, जिसका समन्वय मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जिला निर्वाचन  अधिकारियों तथा मतदान केन्द्रों तक होगा। इसमें भी चेतावनी किसी भी स्तर पर उत्पन्न की जा सकती है जिसका उत्तर बिना किसी देरी के प्राप्त हो जाएगा। 

पहली बार साफ्टवेयर के माध्यम से मतदान ड्यिटी पर तैनात पुलिस जवानों की मतदान डियूटी भी अन्य स्टॉफ की तर्ज पर रेंडमाईजेशन की जाएगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के प्रत्येक घर के  मोबाईल नम्बर के अद्यतन के लिये ‘मोबाईल नंबर अपडेशन एप्प’ का प्रयोग किया जाएगा। इस एप्प का लिंक निर्वाचन विभाग की वैबसाइट hptt://ceohimachal.nic.in पर उपलब्ध  है। ऑटोमेटिड रिपलाय तथा मिसड कॉल की सुविधा 0177-2620551 नम्बर पर उपलब्ध होगी। उपरोक्त नम्बर पर मिस कॉल के द्वारा चुनावों से सम्बन्धित कोई भी जानकारी प्राप्त की जा  सकती है। कॉल का जवाब 30 मिनटों के भीतर दिया जाएगा। जीआईएफ एप्प वीवीपीएटी की कार्यकारणी के बारे जानकारी उपलब्ध करवाएगाराज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र  राजपूत ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त तथा आयोग के अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए प्रदेश में आरम्भ की गई विभिन्न एप्पस बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  मतदाताओं को चुनावों से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी घरों में पोस्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।इस अवसर पर भारत के निर्वाचन आयुक्त श्री ओम प्रकाश रावत तथा श्री  सुनील अरोड़ा, वरिष्ठ उप-निर्वाचन आयुक्त श्री उमेश सिन्हा, उप-निर्वाचन आयुक्त श्री संदीप सक्सेना तथा सुदीप जैन भी उपस्थित थे।

 

Tags: ECI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD