Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब राज्य में एस.आई.आर. के तहत घर-घर गणना 25 जून 2026 से होगी शुरू

प्री-एस.आई.आर. के दौरान 84.62 प्रतिशत मैपिंग पूरी

Anindita Mitra, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 11:40 IST

पंजाब राज्य में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराई जा रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) के अंतर्गत आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब अनिंदिता मित्रा ने राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने उन मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी जिनके रिकॉर्ड का प्री-मैपिंग के दौरान मिलान नहीं हो सका था। 

उन्होंने बताया कि आज सौंपी गई सूची 27 मई 2026 तक की प्री-मैपिंग प्रक्रिया के दौरान मैप न हो सके मतदाताओं से संबंधित है और इनमें से कुछ मतदाताओं की अब तक मैपिंग हो चुकी होने की भी संभावना है। श्रीमती मित्रा ने एस.आई.आर. को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। 

उन्होंने कहा कि घर-घर गणना शुरू होने से पहले अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर उठ रही आशंकाओं को दूर करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि कोई मतदाता प्री-एस.आई.आर. अभियान के दौरान मैपिंग से छूट जाता है, तो उसे चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। 

ऐसी स्थिति में निर्वाचन अधिकारी मतदाता के विवरणों के सत्यापन हेतु कुछ दस्तावेजों की मांग करेंगे। श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि प्री-मैपिंग प्रक्रिया में और तेजी लाने के उद्देश्य से 7 जून 2026 को पंजाब राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बी.एल.ओ. मतदाताओं को प्री-मैपिंग कार्य में सहायता प्रदान करेंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से यह भी अपील की कि वे बी.एल.ए.-2 की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाएं, क्योंकि एस.आई.आर. के दौरान बी.एल.ए.-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल इन नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह भी जानकारी दी कि मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in⁠/ पर जाकर अपनी वोटर मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन अब 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इसी प्रकार मतदाता सूचियों के संबंध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की अवधि 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।

नोटिस चरण तथा दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक चलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा शेष समय-सारिणी 14 मई 2026 को घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही यथावत रखी गई है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अमनदीप गर्ग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नवनीत कौर बल्ल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुरिंदर सिंह सोढ़ी के अलावा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में आम आदमी पार्टी से फैरी सोफत, बहुजन समाज पार्टी से जसवंत राय और अजीत सिंह भैणी, भारतीय जनता पार्टी से एन.के. वर्मा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) से सुनील कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से कैप्टन संदीप संधू और हरदीप सिंह किंगरा, तथा शिरोमणि अकाली दल से एडवोकेट अरशदीप सिंह क्लेर उपस्थित थे।

 

Tags: Anindita Mitra , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD