Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया कैलाश महादेव का दर्शन

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Kailash Mahadev Temple, Agra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

आगरा , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 14:48 IST

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को अपने परिवार के साथ आगरा स्थित प्रसिद्ध कैलाश महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पांच राज्यों में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न होने के बाद वह अपनी पत्नी अनुराधा कुमार के साथ अपनी जन्मभूमि आगरा आए हैं।

उन्होंने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद कैलाश महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि पांच राज्यों में सफल चुनावों के बाद मेरी पत्नी अनुराधा और मैं अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने अपनी जन्मभूमि आगरा आए हैं।

यहां उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद कैलाश महादेव मंदिर में दर्शन कर महादेव का आशीर्वाद लिया है। इस अवसर पर उन्होंने देश के मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपना वोट अवश्य बनवाना चाहिए और चुनाव के दौरान मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची ही पारदर्शी एवं निष्पक्ष चुनावों की आधारशिला होती है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि मैं आप सभी के माध्यम से देश के सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अपना वोट जरूर बनवाएं और चुनाव में मतदान अवश्य करें। शुद्ध मतदाता सूची ही पारदर्शी चुनावों की आधारशिला है। आइए, हम सभी भारत के चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जय भारत, जय हिंद। बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार शाम दिल्ली से आगरा स्थित अपने पैतृक आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। 

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Kailash Mahadev Temple , Agra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD