Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कानून अपना काम करेगा, बादलों को उनके गुनाहों की सजा मिलेगी - सुनील जाखड़

बेअदबी के मामलों और नशों की बुराई संबंधी गत अकाली -भाजपा सरकार पर बरसे जाखड़

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 24 Sep 2017

Last updated on: Sep 24, 2017, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर लोक सभा क्षेत्र के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने आज ऐलान किया कि कानून अपना काम करेगा और गत बादल सरकार को उसके प्रत्येक गुनाह की सजा जरूर मिलेगी।आज यहाँ आगामी लोक सभा उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद पार्टी वर्करों को संबोधित करते हुये श्री जाखड़ ने बेअदबी की घटनाओं और नशों की गंभीर समस्या के लिए पिछली अकाली -भाजपा सरकार की सख्त आलोचना करते हुये कहा कि यह घटनाएं पंजाब की अमन -कानून की व्यवस्था और स्थिरता को राह से हटाने के यत्नों का हिस्सा थे।गत बादल सरकार दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक पर सुखबीर बादल आगे आत्म -समर्पण कर देने का दोष लगाते श्री जाखड़ ने कहा कि गत सरकार दौरान किसानों को उनके उत्पादन का मूल्य भी नहीं मिला। कांग्रेस के प्रधान ने प्रकाश सिंह बादल को कड़े हाथों लेते कहा कि पहले तो बादल यह कहते थे कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों का कर्जा माफ नहीं कर सकते परन्तु अब जब मुख्यमंत्री ने किसानों का दो -दो लाख रुपए का कर्जा माफ कर दिया है तो पूर्व मुख्यमंत्री अब इसकी भी आलोचना कर रहे हैं।जाखड़ ने कहा कि जब भी बादल केंद्र में डाक्टर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के पास जाते थे , तो उनको पंजाब के लिए जो भी चाहिए होता था, खुशी से दिया जाता था परन्तु मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब के लोगों के हित में कुछ भी नही किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार उद्योगपतियों को तो अनावश्यक गफ्फे दे रही है परन्तु पंजाब के लोगों की बांह पकडने के लिए भी तैयार नहीं है।

जाखड़ ने सुखबीर बादल को सवाल किया कि उन्होंने लंगर पर जी.एस.टी. माफ करने का मसला प्रधानमंत्री के पास क्यों नहीं उठाया? उन्होंने कहा कि वास्तव में यह अकाली नेता प्रधानमंत्री के पास किसी माँग के लिए जा नहीं सकता क्योंकि प्रधानमंत्री उसके पास बिक्रम सिंह मजीठिया पर इनफोरसमैंट डायरैक्टोरेट केस की फायल संबंधी बात छेड़ लेते हैं।जाखड़ ने केंद्र को 32000 करोड़ रुपए देने का बोझ पंजाब के सिर पर डालने के लिए सुखबीर सिंह बादल पर बरसते हुये इसको पंजाब के लोगों से बड़ा धोखा बताया। पंजाब कांग्रेस के प्रधान ने ऐलान किया कि वह इस मसले को लोक सभा में उठाएगे और सूबे का एक -एक पैसा वापस ले कर आऐंगे।जाखड़ ने केंद्रीय मंत्री अलफौंस कन्ननथानम की उस टिप्पणी की भी सख्त निंदा की जिसमें अलफौंस ने कहा था कि जो व्यक्ति दो -पहिया वाहन खरीद सकता है तो वह पेट्रोल के लिए भी पैसे अदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की जन विरोधी भावनाओं का असल चेहरा नंगा करती है।गुरदासपुर लोक सभा हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार ने केंद्र सरकार के उस आदेश की सख्त शब्दों में आलोचना की जिस में यह कहा गया है कि ई -ट्रांसैकशन के लिए लोगों को पुलिस की तरफ से प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने इस आदेश को बेतुका बताया।भाजपा के उम्मीदवार स्वर्ण सलारिया पर चुटकी लेते श्री जाखड़ ने कहा कि वह अपने विरोधी की तरह गुरदासपुर में कारोबार नहीं करेंगे बल्कि क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा करेंगे।इस के बाद फतेहगढ़ चूडियां में श्री जाखड़ ने कहा कि बादलों ने पंजाब को दोनों हाथों लूटा। उन्होंने कहा कि 'राज नहीं सेवा Ó के नारे के विपरीत बादलों ने पंजाब के लोगों की नहीं बल्कि अपने परिवार की सेवा की है।

 

Tags: Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD