Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रूहानी ने परमाणु समझौते को लेकर ट्रंप पर निशाना साधा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 21 Sep 2017

Last updated on: Sep 21, 2017, 00:00 IST

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि उनका देश परमाणु कार्यक्रम को लेकर हुए अंतर्राष्ट्रीय समझौते से जुड़ा रहेगा, लेकिन अमेरिका द्वारा समझौते के संभावित उल्लंघन की स्थिति में वह इसका निर्णायक जवाब देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूहानी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया, "मैं आपके समक्ष ऐलान करना चाहता हूं कि ईरान इस समझौते का उल्लंघन करने वाला पहला देश नहीं होगा लेकिन किसी अन्य देश द्वारा इस समझौते का उल्लंघन किए जाने पर निर्णायक और सख्त प्रतिक्रिया दी जाएगी।"ईरान का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी का स्पष्ट जवाब है, जिसमें अमेरिका ने कहा है कि वह इस समझौते से बाहर निकल सकता है। यह समझौता अमेरिका के पूवर्वत राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुआ था।यह समझौता जुलाई 2015 में ईरान और विश्व की छह शक्तियों ब्रिटेन, चीन, फ्रांस, जर्मनी, रूस और अमेरिका के बीच हुआ था।रूहानी ने कहा, "यदि इस समझौते का वैश्विक राजनीति के 'दुष्ट' आगंतुकों द्वारा उल्लंघन किया जाता है, तो यह काफी दयनीय स्थिति होगी।"यहां रूहानी ने 'दुष्ट' बोलकर ट्रंप पर निशाना साधा है क्योंकि इससे पहले मंगलवार को ट्रंप ने ईरान को 'दुष्ट' देश और ईरान परमाणु समझौते को 'उलझन भरा' बताया था।रूहानी ने कहा कि ट्रंप का हास्यास्पद और निराधार आरोपों से भरा अज्ञानतापूर्ण, अनर्गल और घृणास्पद भाषण संयुक्त राष्ट्र में सुने जाने लायक भी नहीं है।

 

Tags: Hassan Rouhani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD