Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

नरेंद्र मोदी सरकार ने झारखंड को केंद्रीय सहायता बढ़ाई : अमित शाह

Listen to this article

5 Dariya News

रांची , 16 Sep 2017

Last updated on: Sep 16, 2017, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने झारखंड को दी जानेवाली केंद्रीय निधि में बढ़ोतरी की है। शाह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार झारखंड का समर्थन कर रही है। केंद्रीय करों में झारखंड की हिस्सेदारी 13वें वित्त आयोग के तहत 39,938 करोड़ रुपये थी, जिसे 14वें वित्त आयोग के तहत 1,24,408 करोड़ रुपये कर दिया गया, जबकि केंद्रीय सहायता को 6,087 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 9,469 करोड़ रुपये कर दिया गया है।"भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत झारखंड में कुल 1.07 करोड़ बैंक खाते खोले गए, जिसमें कुल 1,992 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। शाह ने मुख्यमंत्री रघुबर दास द्वारा राज्य में किए गए कामों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "रघुबर दास के नेतृत्व में झारखंड विकास की दिशा में बढ़ रहा है। झारखंड में स्थिरता है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।"भारत में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर पार्टी का विचार पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हम म्यांमार में रह रहे रोहिग्या मुसलमानों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।"पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के बारे पूछे जाने पर शाह ने कहा, "इसमें नई प्रणाली लागू की गई है। सरकार लोगों से राय मशविरा करेगी।"शाह ने पिछले तीन सालों में मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यो का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और अर्थव्यवस्था की सेहत अच्छी है। मुद्रास्फीति 9 फीसदी से घट कर 3 फीसदी पर आ गई है।"उन्होंने कहा, "भाजपा ने वंश, जाति और तुष्टिकरण की राजनीति का अंत कर दिया है।"झारखंड की गर्वनर द्रौपदी मुर्मू द्वारा दो भूमि अधिनियम में संशोधन को लौटा देने के मुद्दे पर उन्होंने कहा, "यह कोई झटका नहीं है। सरकार लोगों की भावनाओं के आधार पर काम करती है।"

 

Tags: Amit Shah , Raghubar Das

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD