Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

राज्य स्तरीय अध्यापक दिवस समारोह, शिक्षा मंत्री ने 40 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया

स्वस्थ समाज की सृजना करने में अध्यापक का सबसे अधिक योगदान: अरुणा चौधरी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 05 Sep 2017

Last updated on: Sep 05, 2017, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री अरुणा चौधरी ने आज अध्यापक दिवस के अवसर 40 अध्यापकों को स्टेट अवार्ड देकर सम्मानित किया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के ऑडीटोरियम में हुए राज्य स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह दौरान शिक्षा मंत्री ने पांच अन्य अध्यापकों को प्रशंसा पत्र, गत् वर्ष 2016 में राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले पंजाब के 9 अध्यापकों और स्वच्छ विद्यालय पुरुस्कार जीतने वाले सूबे के 39 स्कूलों के मुखियों को भी सम्मानित किया। स्टेट अवार्ड हासिल करने वाले 40 अध्यापकों को 25 हज़ार रुपए की राशि, दौशाला और मैडल से सम्मानित किया गया। इन अध्यापकों को सेवा काल में एक वर्ष का विस्तार भी मिलेगा। शेष अध्यापकों और स्कूल मुखियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।अध्यापक दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधन करते हुये श्रीमती चौधरी ने सबसे पहले समूचे अध्यापक वर्ग और विशेषकर स्टेट अवार्ड और राष्ट्रीय अवार्ड जीतने वाले अध्यापकों को अध्यापक दिवस की बधाई दी। उन्होंने समूह अध्यापन वर्ग को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा भी बधाई दी गई। 

उन्होंने इस अवसर देश के दूसरे राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन को याद करते हुए कहा कि वह महान दार्शनिक और उच्च कोटि के अध्यापक थे जो अध्यापकों और अपने विद्यार्थियों का बहुत सम्मान करते थे।उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें डा. राधा कृष्णन से भी प्रेरणा लेनी चाहिए।श्रीमती चौधरी ने कहा कि अध्यापक की समाज को दिये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और स्वस्थ समाज की निर्माण करने में सबसे अधिक योगदान अध्यापक का होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापक हितैषी फ़ैसलों को लागू करने के लिए वचनबद्ध है और विभाग द्वारा अध्यापकों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए योजनाएं बनाईं जा सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां कई ऐतिहासिक फैसले लिये जा चुके हैं। वहीं आगामी समय में अध्यापकों की छुट्टियों के लिये ऑनलाइन पोर्टल आरंभ किया जा रहा है जिससे अध्यापक घर बैठे ही किसी भी प्रकार की छुट्टी की स्वीकृति ले सकेंगे। उन्होंने जहां अवार्ड हासिल करने वाले अध्यापकों को बधाई दी वहीं कुछ अंकों से अवार्ड ना हासिल कर सके अध्यापकों को प्रौत्साहन देते हुये कहा कि वह सुदृढ होकर आगामी वर्ष के लिये कार्य करें।इससे पहले शिक्षा विभाग के सचिव श्री किशन कुमार ने संबोधित करते हुये बताया कि शिक्षा मंत्री की प्रेरणा और नेतृत्व के कारण विभाग द्वारा कई क्रांतिकारी कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि अध्यापकों के ए.सी.पी. मामलों का निपटारा डी.डी.ओ. स्तर पर करने का फ़ैसला किया गया, परख काल समय पूरा होने का पत्र भी निचले स्तर पर जारी होने लगा है। इसके अतिरिक्त अध्यापकों की भर्ती में आई अस्थिरता को समाप्त करने के लिये एक वर्ष में दो बार विभागीय पदोन्नित कमेटी की बैठक करवाने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आगामी समय में अध्यापक दिवस के स्टेट अवार्डो के लिये और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जायेगी और किसी भी अध्यापक को पुरस्कार के लिये स्वयं अप्लाई करना नही पड़ेगा। 

समागम की शुरुआत में शिक्षा मंत्री ने शमा रोशन करके समागम का आग़ाज़ किया। डी.पी.आई. (सकैण्डरी शिक्षा) श्री परमजीत सिंह ने समागम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, अतिथियों और अध्यापकों का स्वागत किया जबकि अंत में महानिदेशक जनरल स्कूल शिक्षा श्री प्रशांत कुमार गोयल ने सभी का धन्यवाद किया। मुख्य अध्यापक श्री रुपिंदर कौर ग्रेवाल ने बखूबी स्टेज का संचालन किया गया जिनको शिक्षा मंत्री ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहोड़ा स्कूल की एक छात्रा जुगनी और सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल मछली कलां के विद्यार्थियों की तरफ से कव्वाली पेश की गई। सरकारी सीनियर सकैंडरी स्कूल सहोड़ा की छात्राओं ने शुरुआत में शब्द गायन किया और अंत में राष्ट्रीय तराना गाया गया । सहोड़ा स्कूल की ही छात्राएं ने बैंड की मधुर धुनों के साथ सभी मेहमानों और अवार्डी अध्यापकों का स्वागत किया और इसी स्कूल की स्काउट एंड गाईड के विद्यार्थियों ने मेहमानों को सलामी दी।

इस अवसर विभाग के संयुक्त सचिव श्री तजिंदर पाल सिंह संधू, डी.पी.आई. (एलिमेंट्री शिक्षा) श्री इन्द्रजीत सिंह, एस.सी.ई.आर.टी. के डायरैक्टर श्री सुखदेव सिंह काहलों, सहायक डायरैक्टर डा. गुरजीत सिंह सहित विभाग के मुख्यालय तैनात समूह अधिकारी उपस्थित थे।

स्टेट अवार्ड हासिल करने वाले अध्यापकों के नामों की सूची :

प्रिंसीपल (2)- इंदिरा रानी, सससस, चौहाल, होश्यिरपुर एवं राकेश बाला, सससस मगरमुधिया, गुरदासपुर। 

मुख्य अध्यापक (2) - ब्रिज पाल ठाकुर, गांधी ससस, रूपनगर एवं राजकुमार, देवी सहाय एस डी हाई स्कूल, बस्ती नौं, जालंधर। 

लैक्चरार (7)- प्रियंका, सससस, दोधा, श्री मुक्तसर साहिब, राजेश कुमार, सससस, हुसैनपुर, कपूरथला, अजय कुमार, डी ए वी, ससस, हाथीगेट, अमृतसर, जसपाल कौर लैक्चरार पंजाबी, समपससस (कं ) मॉडल टाउन, पटियाला, रेशम कौर लैक्चरार, शारीरिक शिक्षा, सससस गांधी कैंप, जालंधर, हरमिंदर कौर लैक्चरार, राजनीतिक शास्त्र, सससस, मनौली, एस ए एस नगर एवं सुनील कुमार, लैक्चरार पंजाबी, सससस, कुतीवाल कलां, बठिंडा। 

मास्टर कॉडर अध्यापक: (13)- रविंदर पाल सिंह, सस, मास्टर, स मि स, मिर्जापुर, होश्यिारपुर, परमिंदर कौर, सससस (कं), चक्क रूलदू सिंह वाला, बठिंडा, कर्मजीत कौर, सससस, दाउधर, मोगा, परमिंदर सिंह, साइंस मास्टर, स मि स, भंगल खुर्द, स भ स नगर, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, स म स स, फील खाना, पटियाला, कशमीर सिंह, सससस, गुमानपुरा, अमृतसर, सतविंदर सिंह, स ह स, मड़ौलीकलां, रूपनगर, राजेश कुमार, स ह स भागू, बठिंडा, जोगिंदर कौर, सकंससस, नेहरू गार्डन, जालंधर, सुखवंत सिंह, सससस, फतेहगढ़ छन्नां, पटियाला, सुरिंदर कौर पी टी आई, शहीद-ए-आज़म, सुखदेव थापर सकंससस, भारत नगर लुधियाना, हर्ष जुनेजा, संगीत अध्यापक, स कं सससस, फाजिल्का एवं बलविंदर सिंह, तबला वादक सकंससस पट्टी तरनतारन। 

ई टी टी कॉडर (16)- संजीव कुमार, ई टी टी, सप्स घुलाल, जिला लुधियाना, जगतार सिंह ई टी टी, सप्स, मनैला, फ ग स, अशोक कुमार ई टी टी, अध्यापक सपराचाड़ी ब्लॉक गौराया- 2, जालंधर, अंजु बाला ई टी टी सरकारी कन्या प्राईमरी स्कूल गौराया, ब्लॉक गौराया-1, जालंधर, कुलविंदर सिंह ई टी टी, सप्स हरचंदपुरा, संगरूर, इंद्रजीत सिंह ई टी टी, सरकारी एलीमैंट्री स्कूल, मीरपुर ब्लॉक, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, हरिंदर सिंह गरेवाल, ई टी टी, सप्स पुराना हाईकोर्ट, नाभा, पटियाला, राजिंदर कुमार ई टी टी, सप्स मुकंदपुर, स भ स नगर, मंगल लाल सप्स रंगड़, पिंडी ब्लॉक, दोरंगला, जिला गुरदासपुर, स्वर्ण कौर एच स अ स काला ब्लॉक, वेरका अमृतसर, नरिंदर अरोड़ा, ई टी टी, सप्स झांस, होश्यिारपुर, सरबरिंदर सिंह , मुख्य अध्यापक सअस गुलालीपुर, ब्लॉक तरनतारन-1, राजेंद्र सिंह, हैड टीचर, सप्स फिरोज़पुर, मेजर सिंह, ई टी टी, सप्स मीऐवाल अराइआं, जालंधर, रेनू बाला ई टी टी, सप्स एफ एफ नंगल, रूपनगर और वर्षला कुमारी सी एच टी, होश्यिरपुर। 

प्रशंसा पत्र हासिल करने वाले अध्यापक (5): राजिन्दर सिंह, सप्रस बाड़ा भाईका, फरीदकोट, जसविंदर सिंह, सप्रस सैदेके, फरीदकोट, गुरजीत सिंह, सप्रस कोटली सकियांवाली, अमृतसर और रवि प्रकाश, जूनियर सहायक, स.स.स.स. (कन्या) पट्टी तरन तारन।

स्वच्छ विद्यालय पुरुस्कार जीतने वाले सम्मानित किये गए स्कूल (39): सप्रस बेरी वाला, सप्रस सीटी स्कूल जलालाबाद, सप्रस दोना नानका, सप्रस छाबा, सप्रस मॉडल फिऱोज़पुर, सप्रस संदपुर, सप्रस टोहलू, सप्रस गोराया लड़कियां, सप्रस बुर्ज हरी सिंह, सप्रस बाघहिंधी, सप्रस सनेटा, सप्रस मुकंदपुर, सप्रस मुबाकपुर, सप्रस रुड़की खुर्द, सप्रस शूलर, सप्रस घसीटपुर, समिस किंगरा, समिस तंबू वाली, समिस हेलर, सहस कमाल वाला, सहस मिश्री वाला (रमसा), सहस रटौल रूही, सहस महितां, सहस भूजिया, सससस भड़ी, सससस गोबिन्दगड़ लड़कियां, सससस माहमूजौआ, सससस बहक गुजऱा, सससस नेहरू गार्डन लड़कियां, सससस धालीवाल बेट, सससस हठूर, सससस कपूरे , सससस सोहाना लड़कियां, सससस लड़कियां गिद्दड़बाहा वार्ड नंबर 7, सससस लधाना झीका, सससस दंदराला ढींडसा, सससस छाजली और सससस जखेपल।

 

Tags: Aruna Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD