Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अरुणा चौधरी द्वारा ‘मेरा घर मेरे नाम’ स्कीम को जल्द मुकम्मल करने के लिए अतिरिक्त ड्रोनों की मांग

मालिकाना हक संबंधी कार्ड डिजिटल माध्यम के साथ-साथ दस्ती भी देने का आदेश

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Mera Ghar Mere Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने राज्य निवासियों को लाल लकीर के अंदर ज़मीनों के मालिकाना हक देना यकीनी बनाने के लिए ‘मेरा घर मेरे नाम ’ स्कीम के अधीन गाँवों में मैपिंग तेज़ करने के लिए अतिरिक्त ड्रोनों की माँग की है।यहाँ पंजाब भवन में ‘सर्वे आफ इंडिया’ के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्रीमती चौधरी ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में डिजिटल मैपिंग तेज़ करने के लिए अतिरिक्त ड्रोनों की ज़रूरत है। उन्होंने दिसंबर के अंत तक पूरे राज्य में सर्वेक्षण शुरू करने के भी आदेश दिए और हिदायत की कि सर्वेक्षण के काम में लगी टीमों के लिए रोज़मर्रा के आधार पर लक्ष्य निर्धारित किये जाएँ।श्रीमती चौधरी ने कहा कि जायदाद सम्बन्धी विवादों के हल के साथ-साथ मालिकाना हक देने के लिए यह स्कीम एक क्रांतिकारी कदम है। इसके इलावा इस स्कीम से ज़मीनों के मालिक सरकारी कल्याण स्कीमों और बैंकों की कर्ज़ सहूलतों का लाभ लेने के योग्य होंगे। उन्होंने बताया कि इस स्कीम सम्बन्धी आने वाले मसलों को स्थानीय स्तर पर हल करने के लिए ज़िला स्तरीय कमेटियाँ और गाँव स्तर पर कमेटियां बनाईं गई हैं। 

उन्होंने बताया कि सम्बन्धी डिप्टी कमिश्नरों के नेतृत्व वाली ज़िला स्तरीय कमेटियाँ और एस.डी.एमज़., बी.डी.पी.ओज़. और पंचायत सदस्यों के सम्मिलन वाली गाँव स्तर की कमेटियाँ सभी विवादों का निर्णय करेंगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि ज़मीन के मालिकाना हकों के बारे आए ऐतराज़ों का तय समय में निर्णय किया जाये जिससे मालिकाना हक जल्द दिए जा सकें।कैबिनेट मंत्री ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि मालिकाना हक सम्बन्धी कार्ड डिजिटल रूप के साथ-साथ दस्ती रूप में भी दिये जाएं। ज़िक्रयोग्य है कि डिजिटल रूप में कार्ड देने के लिए ख़ास तौर पर वैबसाईट डिज़ाइन की जा रही है, जो 20 दिसंबर, 2021 तक तैयार होगी। इस मौके पर विशेष सचिव राजस्व विभाग केशव हिंगोनिया ने बताया कि ज़िला गुरदासपुर के 335 गाँवों, ज़िला रूपनगर के 101 गाँवों और ज़िला बठिंडा के 61 गाँवों में ड्रोन सर्वेक्षण मुकम्मल हो चुका है, जब कि ज़िला फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में हाल ही में सर्वेक्षण शुरू हुआ है। इस समय ‘सर्वे आफ इंडिया’ के अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन सर्वेक्षण के लिए तीन और टीमें इस हफ़्ते के बीच पंजाब पहुंच जाएंगी।इस दौरान विशेष मुख्य सचिव राजस्व विभाग श्री विजय कुमार जंजूआ और सचिव राजस्व विभाग श्री मनवेश सिंह सिद्धू उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Mera Ghar Mere Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD