Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

73वें गणतंत्र दिवस पर होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने लहराया तिरंगा

भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर ने देश को एक माला में पिरोया: अरुणा चौधरी

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, #RepublicDay, #26january, Republic Day, 73rd Republic Day, 73rd Republic Day of India, 26 january
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jan 2022

Last updated on: Jan 26, 2022, 00:00 IST

पंजाब के राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन मंत्री अरुणा चौधरी ने आज जिला स्तरीय समारोह के दौरान होशियारपुर की पुलिस लाइन ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद श्रीमती चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात, एस.एस.पी. ध्रुमन एच. निंबाले भी उनके साथ मौजूद थे। इसके बाद जिला वासियों के नाम संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि चाहे 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था पर 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हो जाने से ही हमारा देश गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हमारे भारत ने गणराज्य के 72 वर्ष पूरे कर लिए हैं व आज सारा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।श्रीमती अरुणा चौधरी ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेदकर जी ने अलग-अलग धर्मों, जातियों व संस्कृतियों वाले देश को एक माला में पिरोया है, जिसके चलते आज हमारे देश को अनेकता में एकता की खूबसूरत मिसाल के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने तीन सेनाओं, अर्ध सैनिक बलों के अलावा प्रदेश पुलिस के बहादुर जवानों को जहां सलाम किया, वहीं स्वतंत्रता संग्राम में योगदान डालने वाले बहादुर योद्धाओं को नतमस्तक होते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक पंजाबियों का योगदान रहा है। 

उन्होंने कहा कि फांसी के फंदो को चूमने से लेकर काले पानी जैसी सख्त सजाओं को भी पंजाबियों ने खुखी-खुशी काटा है। उन्होंने देश की स्वतंत्रता में योगदान डालने वाले शहीद ए आजम स. भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव थापर, शहीद करतार सिंह सराभा, शहीद लाला लाजपतराय, शहीद मदन लाल ढींगरा सहित स्वतंत्रता सेनानियों को भी सिजदा किया।जिला स्तरीय समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जरुरतमंदों को 20 सिलाई मशीनों के अलावा 5 व्हील चेयर्ज भी सौंपी। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली 63 शख्सियतों को सम्मानित भी किया। समारोह में परेड कमांडर डी.एस.पी. श्री मानवजीत सिंह के नेतृत्व में पी.आर.टी.सी. जहानखेलां, पंजाब पुलिस, पंजाब पुलिस महिला विंग, पी.आर.टी.सी. जहानखेलां की महिला टुकड़ी, पंजाब होमगार्डज, पूर्व सैनिक और पी.आर.टी.सी जहानखलां व पंजाब पुलिस के संयुक्त बैंड की ओर से शानदार मार्च पास्ट किया गया व मुख्य मेहमान को सलामी दी गई। जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात व एस.एस.पी श्री ध्रमुन एच. निंबाले की ओर से मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।इस मौक पर आई.जी. जालंधर रेंज श्री अरुण पाल सिंह, जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह, एस.पी(मुख्यालय) श्री अश्वनी कुमार, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, जिला राजस्व अधिकारी श्री अमनपाल सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , #RepublicDay , #26january , Republic Day , 73rd Republic Day , 73rd Republic Day of India , 26 january

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD