Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

के.जे.अल्फोंस मोदी मंत्रिमंडल में, केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता दरकिनार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 03 Sep 2017

Last updated on: Sep 03, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व नौकरशाह के.जे.अल्फोंस को जगह दी, जिससे भाजपा से लंबे समय से जुड़े नेता नाराज हैं। तिरुवनंतपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय रविवार को उस समय सुनसान दिखा, जब अल्फोंस ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार के तीन साल के कार्यालय में पहली बार केरल से किसी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।अल्फोंस के गृहनगर कोट्टायम जिले के मणिमाला में जश्न का माहौल रहा।केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले अल्फोंस केरल से भाजपा के दूसरे नेता हैं। इससे पहले 1994-2004 के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में ओ. राजगोपाल को राज्यमंत्री बनाया गया था। राजगोपाल मध्य प्रदेश से दो बार राज्यसभा में पहुंचे। अल्फोंस भाजपा में बीते छह वर्षो से ही हैं। वह 2011 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह इससे पहले केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा से जुड़े हुए थे।हालांकि, अल्फोंस केरल भाजपा में अग्रिम पंक्ति के नेता नहीं हैं। लेकिन वह दिल्ली में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने दिल्ली विकास प्राधिकरण में आयुक्त के तौर पर 14,310 अवैध इमारतों को गिराने के लिए 'डेमोलिशन मैन' के रूप में जाना जाता है। उस समय उनकी पत्नी और बच्चों पर हमला हुआ था, फिर भी वह अपने फैसले पर अडिग रहे।

जब से मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार की खबरें मीडिया में आई हैं, केरल से जिन नामों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा चल रही थी, उनमें अभिनेता से नेता बने राज्यसभा सांसद सुरेश गोपी, राज्य भाजपा अध्यक्ष कुम्मानेम राजशेखरन और भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष वी.मुरलीधरन शामिल थे।पार्टी और मीडिया में अल्फोंस के नाम की चर्चा भी नहीं थी।मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अल्फोंस को मंत्रिमंडल में क्यों लिया, इसका एक कारण यह हो सकता है कि इसके जरिए, गुटबाजी के शिकार राज्य भाजपा नेतृत्व को चेतावनी दी गई है कि वाममोर्चा और कांग्रेस से टक्कर लेने के लिए उन्हें मिलकर काम करने की जरूरत है।राजशेखरन ने जारी एक बयान में कहा, "अल्फोंस वाममोर्चा और कांग्रेस के भ्रष्ट तरीकों से तंग आकर भाजपा में शामिल हुए। केरल के लिए ओणम का तोहफा है।"कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि केरल भाजपा से कोई भी नेता अल्फोंस के मंत्री बनने पर खुश है।कुछ लोगों का कहना है कि अल्फोंस को केरल में ईसाई समुदाय को खुश करने के लिए मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। 

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD