Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

योगी आदित्यनाथ ने 'स्टार्ट-अप बस यात्रा' को हरी झंडी दिखाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 30 Aug 2017

Last updated on: Aug 30, 2017, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में स्टार्ट-अप बस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप से हर किसी को जोड़ना है। टीम भावना हर क्षेत्र में सफलता का मंत्र है। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप के लिए सरकार ने एक हजार करोड़ रुपये का फंड रखा है।योगी ने कहा, "हमने किसी धर्म, जाति के लिए काम नहीं किया है। गरीबों, बेरोजगारों, किसानों और महिलाओं के लिए काम किया है। हर व्यक्ति के अंदर कोई न कोई क्षमता होती है। हर व्यक्ति की प्रतिभा को निखारने की जरूरत होती है, स्टार्ट-अप इसी का माध्यम है।"योगी ने कहा, "इससे पहले यह होता था कि वोट बैंक कैसे सुरक्षित होगा। राजनीति एक व्यवसाय जैसी हो गई थी, लेकिन हमारी सरकार ने इससे अलग हटकर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। सरकार बनते ही बहुत-सी योजनाएं शुरू की गई हैं।"योगी ने आगे कहा, "कूड़े का प्रबंधन कैसे किया जाए कि प्रदूषण भी कम हो और उससे ऊर्जा भी बनाई जा सके। इसके लिए तकनीक जरूरी है। लोग आज कूड़े से सड़क बना रहे हैं। अगर सड़क प्लास्टिक से बनेगी तो कभी खराब नहीं होगी। हमेशा के लिए गड्ढामुक्त हो जाएगी।"योगी ने कहा कि जल्द ही स्टार्ट-अप एप भी लाया जाएगा। स्टार्ट-अप की समस्याओं के लिए कॉल सेंटर बनेंगे। उप्र शुरुआत करेगा तो देश शुरुआत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने देश का प्रधानमंत्री बनते ही कई योजनाएं शुरू की हैं। गौरतलब है कि स्टार्ट-अप यात्रा के तहत ये बस उप्र भर में जिला मुख्यालयों और मुख्य तहसील मुख्यालयों पर घूमेगी। इसके जरिए विद्यार्थियों को रोजगार के अलावा, स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार में वृद्धि की जाएगी। 10 अक्टूबर तक ये यात्रा चलेगी और लखनऊ पहुंचकर खत्म होगी।

 

Tags: Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD