Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

लोकतंत्र जुमलों से नहीं चलता : शरद यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Aug 2017

Last updated on: Aug 27, 2017, 00:00 IST

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद द्वारा आहूत विपक्षी दलों की रैली में पहुंचे जनता दल (युनाइटेड) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने यहां रविवार को कहा कि लोकतंत्र जुमलों से नहीं, सच्ची बोली से चलती है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में महागठबंधन से नाता तोड़ लिया, लेकिन अब देश में महागठबंधन बनेगा। राजद द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' रैली में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि आज देश की हालत बहुत खराब है, इसे बदलना है। उन्होंने कहा, "मैंने कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाया, कई लोगों को सांसद, नेता बनाया, लेकिन कभी खुद कुर्सी पर बैठने की लालसा नहीं रही। मैंने उनकी खिदमत की है, लेकिन गरीबों की सेवा करना कभी नहीं छोड़ा। जनता से बड़ा तो कोई मालिक नहीं है। हमें 70 साल के हो चुके आजाद भारत को पांच साल में बदलना है।"नीतीश से दूरी बना चुके जद (यू) नेता ने कहा कि एक तरफ देश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, तो दूसरी ओर किसानों की हत्या की जा रही है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जून में आंदोलन कर रहे किसानों पर गोली चलवाकर छह किसानों की जान ले ली।उन्होंने कहा, "बिहार में महागठबंधन तोड़ने वालों से हमारी कोई लड़ाई नहीं है, महागठबंधन तोड़ने वालों को मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन ये जान लें कि अब पूरे हिंदुस्तान में महागठबंधन बनेगा।"शरद ने बिहार में आई बाढ़ की चर्चा करते हुए कहा कि आज आजादी के 70 वर्ष के बाद भी पानी में डूबने से 440 लोगों की मौत हो गई। आज ऐसा भारत बनाने की जरूरत है, जहां किसी की इस तरह मौत न हो। उन्होंने कहा, "हमलोग संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे। आज तो साया भी हमसे दूर हो गया है।" 

 

Tags: Sharad Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD