Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हिमुड़ा के कर्मियों को 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता तथा 4 प्रतिशत अंतरिम राहत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Aug 2017

Last updated on: Aug 21, 2017, 00:00 IST

शहरी विकास, आवासीय तथा शहर एवं नगर नियोजन मंत्री एवं हिमुड़ा के अध्यक्श श्री सुधीर शर्मा की अध्यक्शता में आज यहां हिमुड़ा के निदेशक मण्डल की 43वीं बैठक का आयोजन किया गया। निदेशक मण्डल ने कर्मचारियों को 1 अगस्त, 2017 से 4 प्रतिशत अन्तरिम राहत के साथ 1 जनवरी, 2017 से देय 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान करने को स्वीकृति प्रदान की।  निदेशक मण्डल ने 143.65 करोड़ रुपये की लागत से शिमला के विकास नगर में व्यावसायिक परिसर, 2.68 करोड़ रुपये की लागत से परवाणु में व्यावसायिक परिसर में 6 दुकानें तथा 2 हॉल, 6.83 करोड़ रुपये की लागत से परवाणु में व्यावसायिक परिसर में 52 दुकानों, 84 करोड़ रुपये की लागत से परवाणु के सैक्टर-2 में व्यावसायिक परिसर में 55 दुकानों, 6 फूडकोर्ट तथा 12 बूथों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की। 

निदेशक मण्डल ने 6.32 करोड़ रुपये की लागत से बद्दी के कालुझण्ड़ा में व्यावसायिक परिसर में फूडकोर्ट तथा हॉल, 1.64 करोड़ रुपये की लागत से आंशिक स्वःवित्तपोशित योजना के अर्न्तगत धर्मशाला के मोहली (सिद्धपुर) में 8 फ्लैट के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की।इसके अतिरिक्त निदेशक मण्डल ने 17.89 करोड़ रुपये की लागत से मण्डी जिला के रजवाड़ी में हाऊसिंग कॉलोनी के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की। निदेशक मण्डल ने पालमपुर के बिंद्रवान में 9 करोड़ रुपये की लागत से फ्लैटों व कार पार्किंग के निर्माण के लिए भी स्वीकृति प्रदान की। बैठक में इंजीनियर यशवन्त छाजटा, हिमुड़ा के उपाध्यक्श श्री विकास कपूर, गैर अधिकारिक सदस्य, राज्य सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव (आवासीय, शहरी एवं नगर नियोजन तथा शहरी विकास) श्रीमती मनीशा नन्दा, शहरी विकास विकास विभाग के निदेशक डा. डी.के. गुप्ता, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हि.प्र. लोक निर्माण विभाग के तथा हिमुड़ा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sudhir Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD