Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बैडमिंटन : विश्व चैम्पियनशिप सोमवार से, भारत की उम्मीदें किदांबी श्रीकांत, पी.वी. सिंधु पर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2017

Last updated on: Aug 20, 2017, 00:00 IST

ग्लासगो में सोमवार से शुरू हो रही विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत की उम्मीदें स्टार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और इस चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य जीत चुकीं महिला खिलाड़ी पी.वी. सिंधु पर होंगी। भारत के ये दोनों खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं और इस कारण दोनों पदक जीतकर एक नया इतिहास रच सकते हैं।उल्लेखनीय है कि भारत के किसी भी बैडमिंटन खिलाड़ी ने अब तक विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण नही जीता है। सिंधु ने 2013 और 2014 में कांस्य जीता था लेकिन पुरुष वर्ग में कोई खिलाड़ी पदक तक नहीं पहुंच सका है। श्रीकांत ने इस साल दो लगातार सुपर सीरीज खिताब जीते हैं और इस लिहाज से वह पदक तक पहुंच सकते हैं।पिछले साल दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले श्रीकांत ने इस साल इंडोनेशिया ओपन और आस्ट्रेलिया ओपन में खिताबी जीत हासिल करने के साथ इतिहास रचा। वे इन दोनों टूर्नामेंटों में जीत हासिल करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं।विश्व चैम्पियनशिप में खिताबी जीत हासिल करने के बारे में आईएएनएस को दिए एक बयान में श्रीकांत ने कहा, "मैं इस समय खिताबी जीत के बारे में नहीं सोच रहा हूं और हमेशा की तरह कदम-दर-कदम आगे बढ़ने की रणनीति से ही मैदान पर उतरुंगा।

"बकौल श्रीकांत, "जहां तक मुझ पर निगाहें टिकने की बात है, तो मैं पूरी कोशिश करूंगा। हालांकि, इस टूर्नामेंट में कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जो मेरे समान ही जीतने में सक्षम हैं। इसलिए, मैं यह नहीं मान सकता कि मैं अपने देश की एकमात्र उम्मीद हूं।"श्रीकांत का कहना था कि उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने हेतु ही आस्ट्रेलिया ओपन के बाद खेले गए अमेरिकी और न्यूजीलैंड ओपन में हिस्सा नहीं लिया था।पुरुष एकल वर्ग में श्रीकांत के अलावा समीर वर्मा, अजय जयराम और बी. साई प्रणीत भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।महिला एक वर्ग में रियो ओलिम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु के साथ-साथ सायना नेहवाल, रितुपर्णा दास और तन्वी लाड भी मैदान में उतरेंगी। सायना और सिंधु को पहले दौर में बाय मिला है और इस कारण वह सीधै तौर पर दूसरे दौर में प्रवेश कर चुकी हैं।भारतीय खिलाड़ियों के लिए हालांकि, जीत की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि इस टूर्नामेंट में शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।

पुरुष एकल वर्ग में 2014 और 2015 मे विश्व चैम्पियन बन चुके चीनी खिलाड़ी चेन लोंग और उनके हमवतन लिन डान (2011 और 2013) भी कोर्ट में मौजूद हैं। इसके अलावा शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त सोन वान हो भी इस चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के लिए कड़ी चुनौती प्रस्तुत करेंगे।महिला एकल वर्ग की बात की जाए, तो 2014 और 2015 में खिताबी जीत हासिल करने वाली स्पेन की स्टार खिलाड़ी और रियो ओलम्पिक में सिंधु को मात देकर सोना जीतने वाली कैरोलिना मारिन भी बाय हासिल कर सीधे दूसरे दौर में प्रवेश कर चुकी हैं। मारिन इस चैम्पियनशिप में हैट्रिक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।इसके अलावा, 2013 की विश्व चैम्पियन और थाईलैंड की खिलाड़ी रत्चानोक इंतानोन भी मैदान में हैं।मिश्रित युगल वर्ग में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी को बाय मिला है और उन्होने सीधे तौर पर दूसरे दौर में प्रवेश किया है। इसके अलावा, सात्विकसाईराज रेड्डी-के. मनीषा, प्राजक्ता सावंत-योगेंद्रा कृष्णन, बी. सुमित रेड्डी-अश्विनी पोनप्पा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।पुरुष युगल वर्ग में बी. सुमित रेड्डी- मुन अत्री, एम.आर. अर्जुन-रामचंद्रन श्लोक, सात्विकसाईराज रेड्डी-चिराग शेट्टी भारतीय चुनौती पेश करेंगे, वहीं महिला वर्ग में अश्विनी पोनप्पा-एन सिक्की रेड्डी, जाकमपुड्डी मेघना-एस. पूर्विशा राम, संजना संतोष-अ?ाथी सारा सुनील भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD