Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

अलगाववादियों को धारा 35ए के बारे में बात करने का अधिकार नहीं : उमर अब्दुल्ला

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 14 Aug 2017

Last updated on: Aug 14, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि अलगाववादी नेताओं को धारा 35ए के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि वे भारत के संविधान में विश्वास नहीं रखते हैं। नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से कहा कि धारा 35ए को रद्द करने से सिर्फ कश्मीर घाटी ही नहीं, बल्कि जम्मू एवं लद्दाख इलाकों पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।उन्होंने कहा, "लोग सिर्फ घाटी में नौकरियों या छात्रवृत्ति से वंचित नहीं होंगे, बल्कि जम्मू एवं लद्दाख में भी होंगे।"उन्होंने कहा, "यदि धारा से छेड़छाड़ किया जाता है तो आप पाएंगे कि कार्यालयों में लोग आपकी भाषा को नहीं समझेंगे, क्योंकि बाहरी लोग इन नौकरियों को हासिल करेंगे।"नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा कि यह एक मिथक है कि राज्य में धारा 370 व जम्मू एवं कश्मीर के विशेष दर्जे की वजह से निवेश नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा, "हमारा राज्य देश के सबसे उत्तरी भाग में स्थित एक छोटा राज्य है। जम्मू एवं कश्मीर के किसी उत्पादक के लिए अपने उत्पाद को चेन्नई में बेचना कठिन है। सच्चाई यह है कि निवेश इसलिए नहीं आ रहा क्योंकि यहां हालात ठीक नहीं हैं, धारा 35ए इसकी वहज नहीं है।"यह पूछे जाने पर कि वह जम्मू एवं कश्मीर के लिए अलग दर्जे पर जोर देकर एक भारत एक देश के विचार का विरोध क्यों कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने चार मामलों -मुद्रा, संचार, रक्षा व विदेश- पर भारतीय संघ को स्वीकार किया है।"उन्होंने कहा, "इसका मतलब यह नहीं है कि वे एक भारत एक राष्ट्र के विचार का विरोध कर रहे हैं।"उन्होंने कहा कि यह दुष्प्रचार गलत है, जिसमें कहा जा रहा है कि राज्य की कोई महिला राज्य के बाहर शादी करती है तो इस धारा की वजह से वह राज्य में संपत्ति का अधिकार खो देगी।

 

Tags: Omar Abdullah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD