Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

विजय गोयल एवं बिरेन्दर सिंह ने नई दिल्ली में 12 स्लम युवा दौड़ को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Jul 2017

Last updated on: Jul 30, 2017, 00:00 IST

युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विजय गोयल ने आज नई दिल्ली में 12वीं एवं अन्तिम स्लम युवा दौड़ को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में लगभग 6000 युवाओं ने हिस्सा लिया। केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बिरेन्दर सिंह एव ओलम्पिक कुश्ती विजेता पहलवान श्री सुशील कुमार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह दौड़ झण्डेवालान देवी मंदिर से आरम्भ होकर अजमल खॉ पार्क करोल बाग में समाप्त हुई। सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।दिल्ली की स्लम बस्तियों से आए युवाओं ने यह प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए मंत्रालय के प्रयासों की सरहाना की। श्री विजय गोयल ने कहा कि स्लम युवा दौड़ युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करने का एक प्रयास है। इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को नशाखोरी, अपराधिक गतिविधियों एवं आतंकवाद से दूर रख कर रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित करना है।श्री गोयल ने यह भी बताया कि मंत्रालय, स्लम बस्तियों में छोटे युवा क्लब भी बनाएगा जो अपने क्षेत्रों में विकास और स्वच्छता के लिए कार्य करेंगे। 

उन्होने कहा कि हम फुटबाल, बॉलीबॉल आदि खेलों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करेंगे। इससे स्लम क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं का पता लगाने में मदद मिलेगी।केन्द्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बिरेन्दर सिंह ने स्लम युवा दौड़ के प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि युवा हमारे देश का आधार है। ऐसी गतिविधियों से उनका सर्वांगीण विकास होता है और वे देश निर्माण के लिए प्रेरित होते है।ओलम्पिक पदक विजेता कुश्ती पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि भविष्य के खिलाड़ियों के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं स्वर्णिम अवसर है। श्री सुशील कुमार ने दुसरी बार स्लम युवा दौड़ में हिस्सा लिया है। उन्होने कहा कि इस तरह के प्रयासों से खेल संस्कृति का विकास होगा और मंत्रालय को प्रतिभाशाली युवाओं को खोजने में मदद मिलेगी।स्लम युवा दौड़ युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा आरम्भ किए गए एडोप्ट स्लम अभियान का एक हिस्सा है। कुल 12 स्लम युवा दौड़ आयोजित की गई जिसमें दिल्ली के लगभग 60 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया।

 

Tags: Birender Singh , Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD