Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

टीसीपी द्वारा प्रदेश में गैर अधिकृत निर्माण की शिकायत के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Jul 2017

Last updated on: Jul 25, 2017, 00:00 IST

शहरी एवं नगर नियोजन विभाग ने प्रदेश में बिना स्वीकृति के गैर अधिकृत निर्माण को रोकने के लिए विभागीय वैबसाइट (www.tcp.hp.gov.in) पर किसी व्यक्ति द्वारा गैर अधिकारिक निर्माण पाए जाने पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने पर एक इंटरफेस की सुविधा प्रदान की है। विभाग ने हाल ही में निर्माण गतिविधियों की देख-रेख को शत-प्रतिशत अनिवार्य बनाया है, जिसके लिए योजना तैयार करने व जमा करवाने वाले प्रोफेशनल लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं, ताकि भविष्य में नियमों से हटकर कोई भी निर्माण न हो सकें।विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि शिकायतकर्ता को गैर अधिकृत निर्माण के समीप किसी प्रसिद्ध जगह का उल्लेख करना होगा तथा विभाग के अधिकारी इस तरह की निर्माण गतिविधि पर तुरंत कार्यवाही करेंगे, क्योंकि अधिकारी के डैशबोर्ड पर एक अभिलेख प्रदर्शित होगा। यह सामाजिक लेखा (सोशल ऑडिट) अवश्य ही उल्लंघन की घटनाओं पर अंकुश लगाएगा तथा यदि इन मामलों को विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया गया तो सम्बन्धित अधिकारी तय सीमा अवधि में इन पर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। शिकायतकर्ता को शिकायत दर्ज करवाते समय नाम का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है। 

उन्होंने कहा कि श्रमशक्ति की कमी के चलते समग्र योजनाबद्ध क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखना संभव नहीं है, इसलिए लोगों द्वारा ऑनलाईन शिकायतें देने से गैर अधिकृत निर्माणों को रोकने में सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा कि विभाग ने भवन योजना के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाया है तथा आवेदकों को प्रोत्साहित करने व सुविधा प्रदान करने के लिए स्वीकृति शुल्क को कम किया है। विभाग की ऑनलाईन भवन योजना स्वीकृति प्रक्रिया को देशभर में सराहा गया है तथा अनेक राज्य अब हिमाचल की भवन योजना स्वीकृति प्रक्रिया का अनुसरण कर रहे हैं। विभाग की वैबसाईट पर सभी तरह के भवन नियमों तथा विभिन्न सूचियांे की जानकारी उपलब्ध हैं।उन्होंने कहा कि विभाग और शहरी स्थानीय निकाय जनता को भवन निर्माण से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए निरन्तर जागरूक व शिक्षित कर रहे हैं। भवनों के नियमों व दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक है तथा इससे भवनों में धूप, हवा की निकासी, सुरक्षा, स्वच्छता, मल निकासी की सुविधा तथा बेहतर नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित होती हैं।    

 

Tags: Spokesperson Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD