Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नवयुवकों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देने के लिए तकनीकी शिक्षा मंत्री चन्नी द्वारा रोटरी क्लबों को सरकार के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 23 Jul 2017

Last updated on: Jul 23, 2017, 00:00 IST

पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने राज्य के समूह रोटरी क्लबों को आह्वान करते हुए कहा कि नवयुवकों को व्यवसायिक प्रशिक्षण मुहैया करवाने के लिए सरकार के साथ भागीदारी करें, जिसके लिए नवयुवकों का प्रशिक्षण का खचाज़् सरकार द्वारा दिया जाएगा। आज यहां खरड़ रोटरी क्लब के वषज़् 2017-18 के लिए चुने पदाधिकारियों को बधाई देते स. चन्नी ने कहा कि रोटरी क्लब नवयुवकों के लिए हुनर विकास कार्य क्रम चलाने के लिए सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करें ताकि राज्य के अधिक से अधिक नवयुवकों को रोजगार मुहैया करवाया जा सके।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि बहुत से निजी संस्थान आज व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए आगे आ रहे हैं, पर रोटरी क्लब बाकी सबसे बढिय़ा ढंग से इस कायज़्  में अपना बहुमूल्य योगदान डाल सकते हैं, क्योंकि रोटरी क्लबों द्वारा  मुनाफा कमाने की बजाय केवल सेवा भावना के साथ जन कल्याण के कायज़् किए जाते हैं।चन्नी ने यह भी कहा कि रोटरी क्लबों के साथ इस भागीदारी द्वारा सरकार के प्रत्येक घर में रोजगार देने केे उद्धेश्य को भी सरलता से पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब सरकार के साथ भागीदारी करके हुनर विकास के लिए नवयुवकों को जागरूक और लाभान्वित करें जबकि प्रशिक्षण के लिए हुनर विकास मिशन के तहत आथिज़्क सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी।

इस अवसर कैबिनेट मंत्री स. चन्नी ने क्लब से अपील की कि वह जल्द से जल्द सही जगह का चयन करके रोटरी क्लब खरड़ के भवन की जगह लेने के लिए कार्यवाही पूरी करें, जिसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से अधिक से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।स. चन्नी ने कहा कि रोटरी क्लबों को छोटे-छोटे प्रोजैक्ट चलाने की बजाय एक-दो बड़े प्रोजैक्ट सालाना चलाने चाहिएं, जिसके साथ लोगों को भी अधिक लाभ मिलेगा और रोटरी क्लब का भी समाज सेवा में नाम और चमकेगा। 

इस से पूर्व कई  राज्यों के जि़ला गवर्नर रहे रोटेरियन श्री मनमोहन सिंह, रोटरी क्लब खरड़ के सीनियर मैंबर श्री ए.जी सक्सेना, पूर्व प्रधान हरनेक सिंह और नये बने प्रधान स.गुरमुख सिंह ने रोटरी क्लब खरड़ की तरफ से किये कामों बारे बताया कि क्लब की तरफ से खूनदान कैंप, ज़रूरतमंदों के लिए मुफत मैडीकल चैक अपना कैंप, पोलियो जाागरूकता मुहिम, मुर्दों को लेजाने के लिए वैन, पेड़ लगाने, विद्यार्थियों के लिए टैलंट हंट प्रोगराम करवाने के इलावा सरकारी स्कूल की लड़कियों के लिए वैन मुहैया करवाई गई। इस के इलावा उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब खरड़ की तरफ तिकोने रिफलेक्टर वाहनो पर लगाने की पहल की गई थी, जिस को बाद में देशभर में अपनाया गया है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स.चरनजीत सिंह चन्नी ने रोटरी क्लब खरड़ के नये चुने गए पदाअधिकारियों और क्लब द्वारा समाज में बढिय़ा कारगुज़ारी दिखाने वाले सदस्यों को स मानित भी किया।इस अवसर पर अन्य के इलावा रोटरी क्लब खरड़ के सीनियर मैंबर श्री मनमोहन सिंह, श्री ए.जी सक्सेना, पूर्व प्रधान हरनेक सिंह, नये बने प्रधान स.गुरमुख सिंह, श्री तरलोक आनंद, कमल कुमार वर्मा, श्री विजे राजपूत और श्री पी.एस मांगट भी मौजूद थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD