Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं विजय गोयल ने 10वीं स्‍लम युवा दौड़ को रवाना किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2017

Last updated on: Jul 22, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और युवा कार्य एवं खेल राज्‍य मंत्री विजय गोयल ने सांसद महेश गिरी के साथ 10वीं स्‍लम युवा दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ लालबहादुर शास्‍त्री अस्‍पताल, खिचड़ीपुर से आरंभ हुई और त्रिलोक पुरी डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर स्‍टेडियम पर समाप्‍त हुई। इसमें दिल्‍ली की स्‍लम बस्तियों से पांच हजार से भी अधिक युवा शामिल हुए। प्रत्‍येक प्रतिभागी को मेडल, डी-शर्ट एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। श्री गोयल ने दौड़ आरंभ होने से पहले प्रति‍भागियों से बातचीत की। प्रतिभागियों ने मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए इस प्‍लेटफॉर्म के लिए मंत्रालय के प्रयासों की प्रशंसा की। युवाओं ने अपने विचार साझा किए और कुछ ने देशभक्ति के गीत भी गाए। श्री गोयल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्‍य स्‍लम के युवाओं को सकारात्‍मक माहौल प्रदान करना है ताकि वे नशे और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। 

उन्‍होंने यह भी बताया कि वे भविष्‍य में टीमों का गठन करेंगे और फुटबाल, बालीवॉल जैसी खेल गतिविधियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे, ताकि स्‍लम क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की खोज की जा सके। श्री नितिन गडकरी ने स्‍लम युवा दौड़ के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं में असीमित ऊर्जा है और इसका प्रयोग भारत को ‘नया भारत’ बनाने के लिए किया जाएगा। सांसद श्री महेश गिरी ने प्रतिभागियों से बातचीत की और कहा कि इन गतिविधियों से युवा सशक्‍त होते हैं और गर्वित महसूस करते हैं। उन्‍होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमें एक भारत श्रेष्‍ठ भारत निर्माण में अवश्‍य मदद मिलेगी। स्‍लम युवा दौड़, युवा कार्य और खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा एडोप्‍ट स्‍लम अभियान का एक हिस्‍सा है, अब तक दिल्‍ली में 10 स्‍लम युवा दौड़ आयोजित की जा चुकी हैं। इसमें दिल्‍ली के स्‍लम क्षेत्रों के युवाओं में बड़ी संख्‍या में हिस्‍सा लिया है। 

 

Tags: Nitin Gadkari , Vijay Goel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD