Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज

 

राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सभी राजनीतिक दल एकजुट रहे : नरेन्द्र मोदी

मानसून सत्र के दौरान 26 दिन की कार्यावधि में 19 बैठकें होंगी चार दिवस प्राइवेट मेंमबर्स के लिए निर्धारित- अनन्त कुमार

The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the All Party Meeting, in Parliament House, in New Delhi on July 16, 2017.
The Prime Minister, Shri Narendra Modi at the All Party Meeting, in Parliament House, in New Delhi on July 16, 2017.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2017

Last updated on: Jul 16, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने मानसून सत्र से पूर्व आज लोक सभा एवं राज्‍य सभा के सदस्‍यों को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही को बिना किसी बाधा के व्यवधान के जारी रखने के लिए सभी दलों का समर्थन महत्‍वपूर्ण है ताकि राष्ट्रीय महत्व के मामलों पर रचनात्मक विचार-विमर्श हो सकें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक सुधारों जैसे बजट सत्र के पूर्व निर्धारण एवं वस्तु व सेवा कर को लाए जाने पर सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने सदस्यों को सूचित किया कि बजट को एक महीना पहले लाए जाने से इस वित्तीय वर्ष में पूंजीगत व्‍यय का सन्तुलन बना है। मानसून से पहले ही कुल खर्च का 30 प्रतिशत और ढांचागत व्‍यय का 49 प्रतिशत खर्च हो चुका है यह एक बड़ी उपलब्धि है इससे  राजकोषीय पूंजी व्‍यय विवेक सम्‍मत ढ़ग से हो सकेगा। श्री मोदी ने यह भी कहा कि सभी दलों के सहयोग से जीएसटी लाया गया है इससे देश का संघीय ढ़ाचा मजबूत होगा और आर्थिक एकजुटता मजबूत होगी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया में उच्च गरिमा बनाई रखी गई है। राजनीतिक दलों के बीच कोई कटुता नही है। इसके लिए सभी राजनीतिक दल प्रशंसा के पात्र है। सभी राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राष्ट्रपति चुनाव में सभी सांसद और विधायक भाग ले। प्रधानमंत्री ने सभी नेताओं से अनुरोध किया कि 9 अगस्त 2017 को संसद के दोनों सदनों में भारत छोडों आन्दोन की 75 वी वर्षगाठ मनाए जाने पर आम सहमति बनाएं।

प्रधानमंत्री ने सभी दलों से अनुरोध किया कि गौ रक्षा के नाम पर हो रही साम्प्रदायिक हिंसा रोकने और भ्रष्टाचार से लड़ने के कार्य में सहयोग दे। श्री मोदी ने कहा कि सभी राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग करना चाहिए और कानून तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कई मुद्दें उठाए सभी राजनीतिक दलों ने संसद की कार्यवाही को बिना किसी बाधा के चलाए जाने पर सहमति व्यक्त की। संसदीय कार्य केन्द्रीय मंत्री श्री अनन्त कुमार ने बाद में संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने सभी दलों, विशेष कर विपक्ष से अनुरोध किया है कि वह संसद की कार्यवाही को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सहयोग करें। मंत्री महोदय ने यह सूचित किया कि सभी राजनीतिक दल मानसून सत्र की व्यवधान रहित कर्यवाही के पक्ष में है। उन्होनें यह भी कहा कि सरकार नियमों के तहत किसी भी विषय पर संसद में विचार-विमर्श के लिए तैयार है। श्री कुमार ने सूचित किया कि संसद का मानसून सत्र सोमवार 17 जुलाई, 2017 से आरम्भ होगा और शुक्रवार 11 अगस्त, 2017 को समाप्त होगा। श्री अनन्त कुमार ने बताया कि इस दौरान कुल 19 बैठके होंगी 26 दिनों की कार्यावधि में चार प्राईवेट मेंमबर्स दिवस होंगे। लोक सभा में 21 बिल और राज्य सभा में 42 बिल बकाया है।

 

Tags: Narendra Modi , Ananth kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD