Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ पंजाब सरकार ने नहीं दिया केंद्रीय फंड का हिसाब- डा. सुभाष शर्मा समूचा हलका श्री आनंदपुर साहिब मोदी की सोच पर देगा पहरा : डॉ. सुभाष शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों के बीच सेतु का काम करूंगा: डा सुभाष शर्मा पंजाबियो ने इस देश के लिए क़ुर्बानिया दी, इस बार एक जून को हर पंजाबी एक बार फिर देश को बचाने में योगदान देगा : अरविंद केजरीवाल केद्र में कांग्रेस की सरकार से होगा अमृतसर के ट्रेड का विकास भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह गांव आकड़ी के अनेकों किसान परिवारों सहित भाजपा में शामिल बठिंडा में गरजे अरविंद केजरीवाल: “एक परिवार का राज अब ख़त्म करना होगा” सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे - भगवंत मान पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे

 

महाराष्ट्र : झील में नाव पर सेल्फी लेने के दौरान 8 युवक डूबे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर (महाराष्ट्र) , 10 Jul 2017

वेना झील में पिकनिक मनाने गए आठ युवक उस समय डूब गए, जब वे नाव पर सवार होकर सेल्फी ले रहे थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि दो व्यक्ति तैरकर किनारे पहुंचने में कामयाब रहे हैं। जबकि दो शवों को बरामद किया गया है।नागपुर गार्जियन मंत्री चंद्राशेखर बावनकुले ने घटना स्थल का दौरा किया और कहा कि रविवार की शाम को जब यह दुर्घटना हुई तो छोटी नाव पर 11 लोग सवार थे।बावनकुले ने मीडिया से कहा, "पुलिस से मिली प्रारंभिक सूचना के अनुसार, युवक अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे, उसी दौरान यह घटना घटित हुई।"

पुलिस ने कहा कि बताया गया है कि सेल्फी लेते समय, युवक अपने स्थानों की अदला-बदली कर रहे थे और अलग-अलग तरह के पोज दे रहे थे, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हुई।इस हादसे में दो युवक व नाविक तैरकर बच निकलने में सफल रहे। दो शवों को सोमवार की सुबह बरामद किया गया है। डूबे हुए अन्य लोगों की तलाश जारी है।स्थानीय पुलिस व राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन दल व आसपास के गांवों के लोग वेना झील में बचाव अभियान में जुटे हुए है। यह झील एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। यह नागपुर से करीब 23 किमी दूर बाहरी इलाके में स्थित है।

 

Tags: HADSA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD