Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्मृति ईरानी ने प्रदेश सरकार व वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाने साधे

Listen to this article

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

चंबा , 08 Jul 2017

Last updated on: Jul 08, 2017, 00:00 IST

कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र की परिवर्तन यात्रा के समापन पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश सरकार व वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाने साधे।उन्होंने चंबा में जनसभा के संबोधन के दौरान सीएम वीरभद्र सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि हिमाचल का कोई भी व्यक्ति जब दिन की शुरुआत करता है तो यह नहीं कहता है कि हे भगवान मुझे सेब के बागीचों में भ्रष्टाचार का पैसा कमाना है। वह भगवान से यह मांगता है कि हे भगवान मेरे दोनों बाजुओं में इतना बल दे, ताकि में अपने परिवार को दो वक्त इज्जत की रोटी खिला सकूं। स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी के घर लक्ष्मी कांग्रेस का हाथ पकड़कर नहीं आती है, आती है तो कमल पर बैठक कर आती है। अगर हिमाचल के लोगों को लक्ष्मी को घर लाना है तो कमल खिलाना होगा।  

स्मृति ने कहा कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और अब समय आ गया है कि प्रदेश की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंको। उन्होंने कहा कि हिमाचल को वीरों की भूमि कहा जाता था, लेकिन आज प्रदेश में राजनेतिक व प्रशासनिक माहौल ऐसा हो गया है कि होमगार्ड व एसपीओ को अपनी मांगें पूरी करवाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है। हैरानी इस बात की है कि हिमाचल के लोग न्याय व कानून से वंचित हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि जब से केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी है, तब से देश में एक भी घोटाला सामने नहीं आया है। यूपीए के समय तो आए दिन घोटाले उजागर होते रहते थे। उन्होंने अपने संबोधन में टूजी स्पेक्ट्रम, कॉमनवेल्थ आदि घोटालों का नाम लिया।इस अवसर पर पहुंचे राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर निशाने साधे। कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद शांता कुमार, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती आदि ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

 

 

Tags: Smriti Irani , Rajyavardhan Singh Rathore , SHANTA KUMAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD