Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

एससीबीसी सेवाएं एक्ट और अत्याचार नियत्रंण एक्ट को सख्ती से लागू करने पर जोर- राजेश बाघा

अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए लागू की जा रही योजनाओं की समीक्षा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jul 2017

Last updated on: Jul 07, 2017, 00:00 IST

आज यहां पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन राजेश बाघा की अध्यक्षता अधीन कमीशन की 22वीं बैठक हुई जिसमें अनुसूचित जातियों के कल्याण के लिए लागू की जा रही योजनाओं की समीक्षा की गई।इस बात की जानकारी देते हुये कमीशन के प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में डायरैक्टर कल्याण विभाग पंजाब द्वारा अनुसूचित जातियों के शैक्षणिक , सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए लागू की जा रही समूह कल्याण योजनाओं से अवगत करवाया। सरकार द्वारा आर्शीवाद स्कीम तहत ग्रांट की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 21 हजार कर दी गई है । उनके द्वारा यह भी बताया गया कि इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति और समाज के अन्य कमजोर वर्ग, जिन परिवारों की वार्षिक आय 32790 रूपये है उनको भी यह वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इसके अतिरिक्त डायरैक्टर कल्याण द्वारा यह भी बताया गया कि इस स्कीम तहत 36.70 करोड़ रूपये से 24466 लाभपात्रियों को शीघ्र ही यह वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्ष 2017-18 दौरान आर्शीवाद स्कीम तहत 200.00 करोड़ रूपये आरक्षित रखे गये है। गलत अनुसूचित जाति प्रमाण पत्रों संबंधी प्राप्त हुई 17 शिकायतों के मामले पर विचारविमर्श करते हुये संयुक्त निदेशक कल्याण ने बताया कि इन 17 शिकायतों में से 14 शिकायतों की जांच पूरी कर ली गई। 

कमीशन ने शेष तीन शिकायतों की जांच समय पर करने के निर्देश दिये।पंजाब विधान सभा चुनाव 2017 दौरान अनुसूचित जातियों के साथ किये अत्याचारों और उनके बारे में की गई कार्यवाही संबंधी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस, पंजाब द्वारा बैठक में बताया गया कि प्राप्त हुई कुल 26 शिकायतों में से 18 शिकायतों को निपटारा कर दिया गया है। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया था कि कुल 268 रजिस्टर्ड केसों में से 55 केस जांच पूरी होने के पश्चात बंद कर दिये गये है और 83 केसों में चार्जशीट फाईल की गई है। कमीशन ने पुलिस अधिकारियों के साथ पैडिंग पड़े केसों को मासिक रिव्यू करने के लिए कहा ताकि पैडिँग पड़े केसों का निपटारा हो सके। इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा डाटा एकत्र करके जोन वाईज समूचा प्रंबध करते हुये कमीशन को सूचित करने के निर्देश भी दिये गये।बैठक में सीनियर वाईस चेयरमैन, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन श्री राज सिंह और गैर सरकारी सदस्य श्रीमती भारती कैनेडी, श्री करनवीर सिंह इंदौरा,श्री बाबू सिंह पंजावां, श्री ज्ञान चंद, श्री प्रभदयाल, श्री राज कुमार हंस, श्री तरसेम सिंह सियालका और दर्शन सिंह के अतिरिक्त श्रीमती दीप्ति उप्पल, आईएएस, श्री प्रमोद कुमार,आईपीएस, डायरैक्टर ब्यूरो आफ इंवैस्टीगेशन, पंजाब कल्याण विभाग पंजाब श्रीमती बिंदू वालिया, अतिरिक्त डायरैक्टर श्रीमती अंजना संधू, संयुक्त डायरैक्टर , श्री जसमेर सिंह उप कंट्रोलर(वित्त एवं लेखा) और श्री परमिन्द्र सिंह गिल्ल उप डायरैक्टर श्री इस बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Rajesh Bagha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD