Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डोनाल्ड ट्रंप-नरेंद्र मोदी मुलाकात से अधिक उम्मीदें नहीं'

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 26 Jun 2017

Last updated on: Jun 26, 2017, 00:00 IST

अमेरिका के एक समालोचक ने कहा है कि ट्रंप-मोदी के बीच मुलाकात से बहुत ज्यादा उपलब्धियों की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। जोश रॉगिन ने वाशिंगटन पोस्ट में लिखा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति तथा भारत के प्रधानमंत्री के बीच सोमवार को होने वाली बैठक जर्मनी में जुलाई में होने वाली जी20 की बैठक से पहले निर्धारित की गई है, ताकि वहां होने वाली बैठक से पहले वे आपस में कुछ घुल-मिल सकें।डोनाल्ड ट्रंप तथा नरेंद्र मोदी के बीच हालांकि कुछ चीजें समान हैं। रॉगिन ने कहा, "सवाल यह है कि मोदी तथा ट्रंप के बीच मुलाकात क्या केवल एक रात की बात होगी या फिर इसके भरपूर नतीजे सामने आएंगे।"रॉगिन ने कहा कि चुनाव में जीत से पहले भारत से घनिष्ठ संबंध बनाने को लेकर ट्रंप द्वारा किए गए वादे को अभी धरातल पर उतरना बाकी है। 

उन्होंने कहा, "एशिया की अन्य शक्तियों से अलग मोदी सरकार ने खुद को ट्रंप की टीम के सामने नतमस्तक नहीं किया है, इसके बजाय वे सतर्कता पूर्वक कदम रख रहे हैं।"ट्रंप-मोदी की बैठक की मंशा अमेरिका-भारत रिश्ते को फिर से नई ऊंचाई पर ले जाना है।रॉगिन ने कहा कि मोदी ने हाल में रूस, फ्रांस व जर्मनी का हाईप्रोफाइल दौरा किया है और अगर ट्रंप के मातहत वाशिंगटन से उन्हें वह नहीं मिला, जिसकी वह उम्मीद कर रहे हैं, तो वह इसके विकल्प पर भी विचार कर सकते हैं।उन्होंने कहा, "कुछ बिंदुओं पर दोनों देशों को एच1बी वीजा, व्यापार की समस्या तथा बौद्धिक संपदा के प्रति भारत के दृष्टिकोण सहित कई मतभेदों से निपटना होगा।"रॉगिन ने कहा, "ट्रंप सरकार को भारत के लिए अपनी विदेश नीति को अपनाना चाहिए, जिससे यह भरोसा मिले कि रणनीतिक हितों को समर्थन मिलेगा।"उन्होंने कहा, "मोदी को इस बात का ट्रंप को पक्का विश्वास दिलाना होगा कि भारत पर ज्यादा समय व ध्यान देना उनके अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे के लिए लाभकारी होगा।"

 

Tags: Narendra Modi , Donald Trump

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD