Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कश्मीर में हिंसक झड़पों से फीका पड़ा ईद का रंग

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

श्रीनगर , 26 Jun 2017

Last updated on: Jun 26, 2017, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को ईद के अवसर पर घाटी के कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और पत्थरबाजों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिसके कारण उत्सव का रंग फीका पड़ गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जंगलात मंडी इलाके में नमाज के तुरंत बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।उसके बाद अनंतनाग जिले के अचबल इलाके में भी झड़पें शुरू हो गईं, जहां भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।दक्षिण कश्मीर के सोपोर, कुलगाम और पुलवामा शहरों में भी ऐसी ही झड़पें शुरू हो गईं।श्रीनगर के 'ओल्ड सिटी' इलाके में भी युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।उत्तरी कश्मीर के सोपोर और पट्टन शहरों से भी ऐसी ही झड़पों की सूचना है।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।प्रत्यक्षदर्शियों और आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "सुरक्षा बल इन स्थानों पर पत्थरबाजों से निपटने के लिए अत्यधिक संयम बरत रहे हैं।"घाटी में अन्य स्थानों पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उच्च सुरक्षा वाले सोनावार इलाके की एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा की।घाटी में हजरतबल मस्जिद और अन्य मस्जिदों तथा ईदगाहों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ईद की नमाज अदा करते देखे गए।सुरक्षा कारणों से कई मंत्रियों, शीर्ष असैन्य और पुलिस अधिकारियों ने जिला पुलिस लाइन्स मस्जिद में सुबह 6.30 बजे नमाज अदा की।जम्मू एवं कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक रविवार को एक दिशा-निर्देश जारी कर विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) को केवल सुरक्षित स्थानों पर ही ईद की नमाज अदा करने को कहा था।

 

Tags: PROTEST JK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD