Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधानसभा में हुई घटना स्तब्ध करने वाली : प्रकाश सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2017

Last updated on: Jun 22, 2017, 00:00 IST

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में हुई धक्का-मुक्की की घटना को 'स्तब्ध' करने वाला करार दिया है। विधानसभा अध्यक्ष के. पी. सिंह के आदेश पर सदन के मार्शलों द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को बाहर निकालने के दौरान हुई धक्का-मुक्की में एक महिला विधायक सहित तीन विधायक घायल हो गए, जबकि दो अन्य की कथित तौर पर पगड़ियां उछाली गईं। आप विधायक सरबजीत कौर मनुका तथा मंजीत सिंह को स्ट्रेचर पर लादकर विधानसभा से बाहर लाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। मार्शलों के साथ धक्का-मुक्की के दौरान सिर में चोट लगने से मनुका बेहोश हो गई थीं। इसी हंगामे के दौरान मंजीत सिंह भी घायल हुए। प्रकाश सिंह बादल ने संवाददाताओं से कहा, "70 साल के सार्वजनिक जीवन में इस तरह की डरावनी, शर्मनाक व दमनकारी घटना न देखी, न महसूस किया, यहां तक कि इसकी कल्पना तक नहीं की।"

बादल ने कहा कि यह सत्ताधारी कांग्रेस की निहायत बेवकूफाना हरकत है और आपातकाल के दिनों से भी बद्तर अत्याचार हुआ है। अकाली नेता यहां सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती आप नेताओं को देखने पहुंचे। दोनों विधायक बोलने की स्थिति में नहीं लग रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "भारतीय लोकतंत्र को दिनदहाड़े विधानसभा में शर्मिदा होना पड़ा है। मैंने जो देखा और सुना, उस पर अभी भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।"अकाली दल ने निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ हिंसा करने वाले और इस तरह का शर्मनाक आदेश जारी करने वाले के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. राकेश कुमार ने अस्पताल का दौरा किया, उस वक्त बादल अस्पताल में भर्ती घायल आप विधायकों के स्ट्रेचर के निकट खड़े थे। बादल ने अधिकारी से कहा, "मेहरबानी करके इनका इलाज कीजिए और हर नागरिक को इज्जत बख्शिए। यहां क्या हो रहा है? वे (दोनों आप विधायक) यहां ऐसे ही नजरअंदाज पड़े हुए हैं।"

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD