Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एयर इंडिया के भविष्य पर फैसला मंत्रिमंडल में : जयंत सिन्हा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2017

Last updated on: Jun 20, 2017, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि एयर इंडिया के भविष्य को लेकर नीति आयोग की सिफारिशों को केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया गया है, जो इस पर गौर करेगा। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के मुताबिक, एयर इंडिया के भविष्य पर अंतर-मंत्रालयी परामर्श का काम पूरा हो चुका है और उसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष पेश कर दिया गया है। जयंत सिन्हा एयर इंडिया में विनिवेश के सिलसिले में नीति आयोग की सिफारिशों तथा परामर्श को लेकर सवालों के जवाब दे रहे थे।यहां एक कार्यक्रम से इतर मंत्री ने खुलासा किया कि एयर इंडिया के संबंध में सरकार के पास कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि अंतिम फैसला केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा।नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीति आयोग ने घाटे में चल रही एयर इंडिया में रणनीतिक विनिवेश की सिफारिश की है, जिसके द्वारा सरकारी नियंत्रण निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने बीते 30 मई को कहा था कि एयर इंडिया की वित्तीय हालत को पटरी पर लाने के लिए कई विकल्प व उपाय उपलब्ध हैं।राजू ने कहा कि नीति आयोग एयर इंडिया की माली हालत को सुधारने के लिए कई सुझाव पहले ही सौंप चुका है और उनपर गौर किया जा रहा है।वहीं, जेटली ने सीएनबीसी टीवी18 से साक्षात्कार के दौरान कहा था, "नागरिक उड्डयन देश में एक अच्छी सफल कहानी के रूप में परिवर्तित होने जा रहा है..हमारे पास निजी क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बहुत कुछ है, जो भारत में सक्षमतापूर्वक विमानों का परिचालन कर रहे हैं।"उन्होंने कहा, "सरकार के लिए 14 फीसदी मार्केट शेयर को रखना कितना सही है और यह कहें कि पूरी प्रक्रिया में करदाताओं के 55,000-60,000 करोड़ रुपये लगाना चाहिए।"

 

Tags: Jayant Sinha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD