Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आप नेता पार्टी कार्यालय मुद्दे पर उपराज्यपाल से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Jun 2017

Last updated on: Jun 20, 2017, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह तथा आशुतोष ने पार्टी कार्यालय के मुद्दे पर मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात की और मांग की कि उन्हें 206, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग कार्यालय से काम करने की मंजूरी दी जाए। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 15 जून को आप पर 206, राउज एवेन्यू (अब दीन दयाल उपाध्याय मार्ग) में इमारत पर अवैध कब्जा करने का हवाला देते हुए 27 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसी इमारत में आप अपना कार्यालय चला रही है।बैठक के बाद संजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "हमने उपराज्यपाल से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि आप को कार्यालय का इस्तेमाल करने की मंजूरी दी जाए और पार्टी पर लगाया गया जुर्माना अवैध है।"उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने उनसे पार्टी कार्यालय से संबंधित चिंताओं व मांगों को लिखित तौर पर देने को कहा और तब 'वह (बैजल) मामले को देखेंगे।

'उल्लेखनीय है कि पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा गठित तीन सदस्यीय शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर बैजल ने सात अप्रैल को उस बंगले का आवंटन रद्द कर दिया था, जिसमें आप ने अपना कार्यालय खोल रखा था। कमेटी की रिपोर्ट में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर मौजूद सरकारी बंगले को आवंटित करने के मंत्रिमंडल के फैसले पर सवाल उठाया गया था।आप ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है।बैजल के कदम के बाद पीडब्ल्यूडी ने 12 अप्रैल को आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक नोटिस जारी किया और उनसे तत्काल बंगला खाली करने को कहा।सिंह ने कहा कि उन्होंने बैजल को इस बात से अवगत कराया कि विधानसभा में कांग्रेस की एक भी सीट नहीं होने के बावजूद दिल्ली में उसका न केवल राष्ट्रीय मुख्यालय है, बल्कि अलग से दिल्ली कांग्रेस कार्यालय भी है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा उसके सहयोगी दलों के भी दिल्ली में कार्यालय हैं।उन्होंने कहा, "फिर दिल्ली विधानसभा में 70 में से 67 सीटें जीतने वाली आप का राष्ट्रीय राजधानी में कार्यालय क्यों नहीं हो सकता।"

 

Tags: Sanjay Singh , Ashutosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD