Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें लुधियाना में राजा वड़िंग के समर्थन में उमड़ी भारी भीड़; मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की बिट्टू की जमानत बचाने में मदद नहीं कर पाएंगे अमित शाह : अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग सनौर हलके की एक हजार से अधिक महिलाओं ने परिवारों सहित ज्वाइंन की भाजपा मैं संगरूर हलके का हर मुद्दा संसद में उठाऊंगा और नए प्रोजेक्ट लाऊंगा: मीत हेयर हलके के गांवों में भाजपा उम्मदीवारों को मिला रहा समर्थ पंजाब सरकार ने नहीं दिया केंद्रीय फंड का हिसाब- डा. सुभाष शर्मा समूचा हलका श्री आनंदपुर साहिब मोदी की सोच पर देगा पहरा : डॉ. सुभाष शर्मा प्रधानमंत्री मोदी और श्री आनंदपुर साहिब के निवासियों के बीच सेतु का काम करूंगा: डा सुभाष शर्मा पंजाबियो ने इस देश के लिए क़ुर्बानिया दी, इस बार एक जून को हर पंजाबी एक बार फिर देश को बचाने में योगदान देगा : अरविंद केजरीवाल केद्र में कांग्रेस की सरकार से होगा अमृतसर के ट्रेड का विकास भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, देश का पहला स्लम फ्री सिटी बनाने का लक्ष्य सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर राष्ट्रीय दलों के रुख की मांग की: नदी जल, चंडीगढ़, एमएसपी और बंदी सिंह गांव आकड़ी के अनेकों किसान परिवारों सहित भाजपा में शामिल बठिंडा में गरजे अरविंद केजरीवाल: “एक परिवार का राज अब ख़त्म करना होगा” सुखबीर बादल फिरोजपुर से भागे, अब बठिंडा से भी भगाएंगे - भगवंत मान पंजाब का किसान पूरे देश का पेट भरता है, लेकिन उसको सम्मान नहीं मिलता : विजय इंदर सिंगला भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे

 

उत्तर भारत में खुद को मजबूत करने में जुटा अशोक लेलैंड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2017

भारत के दूसरे सबसे बड़े वाणिज्यिक वाहन (सीवी) निर्माता हिंदुजा समूह के उपक्रम-अशोक लेलैंड ने यहां जारी क्षेत्रीय सम्मेलन-2017 में स्वदेशी तकनीक से विकसित- इंटेलीजेंट एक्जॉस्ट गैस रिसकुर्लेशन तकनीक (आईआईजीआर) का प्रदर्शन किया। कम्पनी का मानना है कि उसके उत्तर भारत के बाजार पर राज करने की महत्वाकांक्षा को आईइजीआर टेक्नोलॉजी पूरा करेगी। यह एक्सपो देश में किसी भी ओईएम द्वारा आयोजित सबसे बड़ा एक्सपो है। यह कंपनी के परिवहन और लॉजिस्टिक्स केंद्र पर ध्यान केन्द्रित करने को रेखांकित करता है।आईईजीआर प्रौद्योगिकी के स्वदेशी विकास को आगे बढ़ाने के साथ अशोक लेलैंड 130 हॉर्स पावर से ऊपर के अपने उत्पादों के लिए सफलतापूर्वक इस तकनीक को कार्यान्वित करने वाला एकमात्र घरेलू ओईएम है। इस प्रकार, अशोक लीलैंड ने एक बार फिर अपनी प्रौद्योगिकी कौशल को ग्राहकों के लिए आगे बढ़ाया है। आईआईजीआर प्रौद्योगिकी एक सरल लेकिन अभिनव समाधान है, जो बीएस 4 मानदंडों को पूरा करने के लक्ष्य को प्राप्त करता है। यह तकनीक सेलेक्टिव कैटालिटिक रिडक्शन तकनीक (यूरोपीय प्रौद्योगिकी पर आधारित) की तुलना में न केवल भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल है, बल्कि यह बेहद लागत प्रभावी, संचालित करने में आसान और परेशानी मुक्त है। इससे अशोक लेलैंड के सभी ग्राहक को लाभ पहुंचेगा, जिसके परिणामस्वरूप एसईसी प्रौद्योगिकी पर आधारित ओईएम द्वारा उत्पाद की तुलना में बेहतर मार्जिन परिणाम मिलेगा। आईईजीआर तकनीक के साथ, कंपनी ने तीस से अधिक अभिनव उत्पादों और सेवाओं का मिश्रण दिखाया, जिसमें ट्रक, बस, हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी), सिमुलेटर और जेनसेट शामिल हैं। 

अशोक लीलैंड के ग्लोबल ट्रक प्रेसीडेंट अनुज काथुरिया ने कहा, " अशोक लेलैंड वाणिज्यिक वाहन उद्योग में अग्रणी रहा है। हमारी आईईजीआर प्रौद्योगिकी भारतीय नवाचार का एक और उदाहरण है जो हमारे ग्राहकों को लाभान्वित करेगा। हमें भारत के लगभग सभी क्षेत्रों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हमारे लिए उत्तर अधिक महत्वपूर्ण हैं और हम यहां से भी समान प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं। ग्राहकों को प्रसन्न करने के लिए हमारी ²ढ़ता और आक्रामकता ने उत्तर क्षेत्र में हमें वित्तीय वर्ष 15 के 19 फीसदी के मुकाबले वित्तीय वर्ष 17 में 25 फीसदी मार्केट शेयर हासिल करने में मदद की है"'आपकी जीत, हमारी जीत' के ब्रांड वादे को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने हाल के वर्षों में अपने ग्राहकों के विस्तृत स्तर को सेवा देने के लिए अपने नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया है। वित्त वर्ष 17 के अंत में, इसके नेटवर्क का विस्तार 2678 टच पॉइंट तक हो गया था और यह वित्त वर्ष 18 में तेजी से विस्तार कर रहा है।लेपार्ट्स, असली स्पेयर पार्ट्स ब्रांड, के लिए अतिरिक्त 5000 आउटलेट्स के साथ, इसके सभी प्रमुख राजमार्गों पर हर 75 किलोमीटर पर सेवा केंद्र हैं। ये ब्रांड 4 घंटे के भीतर ग्राहकों तक पहुंचने और 48 घंते में वाहन को वापस सड़क पर पहुंचाने का वादा करता है। 

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD