यह जानकारी आज यहां तकनीकी शिक्षा से" /> अकादमिक सैशन शुरू होने से पहले तकनीकी शिक्षा संस्थानों के लिए कोर्सो की सीटों का ऐलान करना आवश्यक- चरनजीत सिंह चन्नी
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अकादमिक सैशन शुरू होने से पहले तकनीकी शिक्षा संस्थानों के लिए कोर्सो की सीटों का ऐलान करना आवश्यक- चरनजीत सिंह चन्नी

पंजाब सरकार द्वारा गैर सहायता प्राप्त तकनीकी शिक्षा संस्थाओं की जांच के लिए एक समान और पारदर्शी प्रणाली बनाई जाएगी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2017

Last updated on: Jun 13, 2017, 00:00 IST

पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने सभी तकनीकी शिक्षा संस्थाओं को यह स्पष्ट कर दिया है कि उनको अकादमिक सैशन के शुरू से पहले प्रत्येक कोर्स की सीटों की घोषणा करनी पड़ेगी। यह जानकारी आज यहां तकनीकी शिक्षा से जुड़ेे विभिंन मुददों पर चर्चा करने के लिए राज्य के 1000 गैर सहायता प्राप्त कालेजों की प्रतिनिधिता करती 13 विभिंन जत्थेबंदियों की संयुक्त एक्षन कमेटी द्वारा तकनीकी शिक्षा मंत्री के साथ मुलाकात दौरान दी गई।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोर्सो क ी सीटों की घोषणा के बाद किसी भी संस्था को सीटें बढ़ाने की इजाजत नही दी जाएगी । उन्होने जत्थेबंदियों को स्पष्ट कर दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करवाने के मुददे पर कोई समझौता नही किया जाएगा।श्री चन्नी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा संस्थाओं की इनसपैक्षन और जांच के लिए एक समान और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। उन्होने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग इसको यकीनी बनाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने की प्रक्रिया में हेै। उन्होने गैर सहायता प्राप्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों  को एक यूनिफार्म इंसपैक्शन पैटरन तैयार करने के लिए सांझे संयुक्त सुझाव पेश करने के लिए भी कहा।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आईटीआई के विद्यार्थियों को उच्च कोर्सो के लिए डिप्लोमा कोर्सो में आरजी दाखिले की स्वीकृृति देते हुये राहत प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होने कहा कि विद्यार्थियों को डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाओं में केवल उन विद्यार्थियों को ब्ैाठने दिया जाएगा। जो आईटीआई कोर्स पास कर लेगें। 

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह राहत आईटीआई विद्यार्थियों के एक कीमती अकादमिक वर्ष को बचाने के लिए दी गई है।बेठक में गैर सहायता प्राप्त संस्थओं की जेएसी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और शिक्षा मंत्री अरूणा चौधरी द्वारा पंजाब स्कूलों , कालेजों, विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए किया जा रहे यत्नों की प्रंशसा भी की।इस अवसर जेएसी ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को एक मैमोरंडम भी पेश किया, जिस में अनाधिकारित कालेजों को रैगुलेटरी बाडी के क्षेत्र से बाहर रखने की अपील की गई। जिस संबधी उन्होने तर्क दिया कि उनकी सीटें ,दाखिले, सिलेबस, परीक्षा, फीस आदि की गिनती आदि पहले ही विभिंन रैगुलेटरी संस्थाओं द्वारा तय की जाती है।इस बैठक में अन्य के अतिरिक्त डा. अंशू कटारिया, प्रवक्ता जेएसी , मनजीत सिंह उपप्रधान, पुटीया, श्री रमन भल्ला पूर्व मँत्री पंजाब, राजिन्द्र धनोआ पोलीटैकनिक एसोसिएशन, श्रीए मनमोहन गडग़ गुरू कुल विश्वविद्यालय,श्री गुरमीत धालीवाल बाबा फरीद बठिंडा, श्री हाकम जवंधा भाई गुरदास , संगरूर, सीए रेनू अरोड़ा स्वामी परमानंद , लालडू, श्री मोंटी गर्ग केसीटी, लहरा गागा, श्री चैरी गोयल विद्या रत्न,लहरा गागा, एस गुरकीरत सिंह गुलजार ग्रुप, लुधियाना, मनव धवन पीजीसी, लालडू, श्री हरिन्द्र कंद कुएसट ग्रुप भी शामिल थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD