Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

राज्य के कारीगरों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु कदम उठाये जा रहे हैं- सईद फारूक अहमद अंद्राबी

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 08 Jun 2017

Last updated on: Jun 08, 2017, 00:00 IST

हज एवं औकाफ, पीएचई, सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण राज्यमंत्री सईद फारूक अहमद अंद्राबी ने कहा कि राज्य के हथकर्घा तथा हस्तकला कारीगरों को बेहतर विपणन सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं। मंत्री ने यह बात राज्य में मेगा कारपेट कलस्टर डिवेल्पमैंट स्कीम को लागू करने की स्थिति की समीक्षा हेतु वरिश्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान कही। उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार, हथकर्घा निदेशक, कारपेट टेकनालोजी श्रीनगर के इंडियन इंस्टीच्युट निदेशक, सीकॉप के प्रबंध निदेशक, खादी एवं विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड के सीईओ के अलावा कारपेट कलस्टर डिवेल्पमेंट आर्गनाईजेशन कश्मीर के चेयरमैन तथा उपचेयरमैन बैठक में उपस्थित थे।बैठक में यह जानकारी दी गई कि योजना के तहत बुनकरों को 8000 कालीन दिये गये तथा राज्य के लगभग 8000 युवाओं को कालीन बुनने का प्रशिक्शण दिया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि इस योजना के 7 भागों में से 2 को ही लागू किया गया है तथा यह योजना गत वर्श के अंत तक बंद हो गई थी। 

मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को इस योजना के अधीन राशि को बढ़ाने तथा मंजूर करने के मुददे को सम्बंधित केन्द्रीय मंत्रालय के समक्श रखने के निर्देश दिये ताकि राज्य में कालीन तथा अन्य हथकर्घा उत्पादनों की गुणवत्ता व आकार में सुधार लाने हेतु आम सुविधा केन्द्र, निर्यात सुविधा केन्द्र, व्यापार सुविधा केन्द्र तथा टैस्टिंग लैब भी स्थापित किये जा सकें।अंद्राबी ने कहा कि सरकार आसानी से बुनकरों तथा कारीगरों को कच्चा माल उपलब्ध करवाने हेतु एक कच्चा माल बैंेक स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में पहले से ही विभिन्न कदम उठाये गये हैं। उन्होंने कहा कि बुनकरों तथा कारीगरों को जमीनी स्तर पर सुविधाएं देने के लिए आधुनिक विपणन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि सभी बुनकरों तथा कारीगरों का पंजीकरण होना चाहिए तथा उनके उत्पादन को आसानी से ऑनलाईन बेचने के लिए उनकी पहचान विभाग की वैबसाईट पर होनी चाहिए।  मंत्री ने कहा कि कालीन उद्योग को बढावा देने के लिए नई तकनीक अपनाने तथा कौशल को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। 

 

Tags: Syed Farooq Ahmad Andrabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD