Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

काबुल ट्रक हमले में मरने वालों की संख्या 150 हुई : अशरफ गनी

Listen to this article

5 Dariya News

काबुल , 06 Jun 2017

Last updated on: Jun 06, 2017, 00:00 IST

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को कहा कि काबुल में पिछले हफ्ते विस्फोटक भरे ट्रक में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। यह 2001 के बाद हुआ सबसे घातक हमला है। गनी ने कहा कि पिछले बुधवार को हुए हमले में 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे, जब विस्फोटकों से भरे एक ट्रक में अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाने वाले राजनयिक क्षेत्र के पास विस्फोट हो गया था।गनी ने यहां आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शांति सम्मेलन में एकत्रित हुए विदेशी राजनयिकों को बताया, "हमले का निशाना सिर्फ हम ही नहीं थे बल्कि पूरा राजनयिक समुदाय इसका निशाना था।"समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, मंगलवार को शुरू हुए 'काबुल प्रोसेस' में अमेरिका, रूस, चीन, संयुक्त राष्ट्र, नाटो और यूरोपीय संघ (ईयू) सहित 20 से ज्यादा देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन अफगान इंटेलीजेंस एजेंसी (खुफिया एजेंसी) और राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय ने आतंकी संगठन तालिबान समर्थित हक्कानी नेटवर्क पर हमला करने का आरोप लगाया है।  एजेंसी ने पाकिस्तान के आईएसआई एजेंसी पर भी आतंकी समूहों को हमले की योजना बनाने में मदद करने का अरोप लगाया है, हालांकि पाकिस्तान ने इनकार किया है।इससे पहले हमले में 90 लोगों की मौत होने और 460 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई थी।

 

Tags: Ashraf Ghani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD